कोरबा में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 206 साल के पेड़ों की लकड़ी जब्त, आरोपी गिरफ्तार, आरा मिल सील

कोरबा.

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में वन विभाग ने करीब 8 से 10 लाख रुपये की साल की लकड़ी की अवैध हेराफेरी का बड़ा मामला उजागर किया है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, वहीं अभनपुर स्थित आरा मिल को सील कर लाखों के साल पेड़ को जब्त कर कोरबा डिपो लाया गया है।

जानकारी के अनुसार, सीएसईबी क्षेत्र में स्थित 206 साल के पेड़ों को अनुमति लेकर काटा गया था। नियमानुसार इन पेड़ों की लकड़ी वन विभाग के डिपो में जमा कराई जानी थी, लेकिन ऐसा करने के बजाय लड़की की कटाई करने वाले कोरबा के सुनील गुप्ता ने लकड़ी को अभनपुर स्थित आरा मिल पहुंचा दिया। मामले की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने अभनपुर के आरा मिल में छापेमारी कर करीब 20 घन मीटर साल की लकड़ी बरामद की। जब्त लकड़ी की कीमत 8 से 10 लाख रुपये आंकी गई है। कार्रवाई के दौरान आरा मिल को भी सील कर दिया गया। इस मामले में कोरबा डीएफओ प्रेमलता यादव ने बताया कि डिपो के निरीक्षण के दौरान साल की लकड़ियां गायब मिली थी।

जांच और पूछताछ में पता चला कि सुनील गुप्ता नामक व्यक्ति लकड़ियों को अपने साथ ले गया। इसके बाद तत्काल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई और एफआईआर के आधार पर कार्रवाई शुरू की गई। वन विभाग ने अभनपुर आरा मिल से लकड़ियों को जब्त कर वापस डिपो में सुरक्षित रखवा दिया है। मामले में आरोपी सुनील गुप्ता को गिरफ्तार कर आगे की जांच जारी है। वन विभाग यह भी पता लगा रहा है कि लकड़ी की अवैध निकासी में और कौन-कौन लोग शामिल थे।

Related Posts

प्रदेश ने रचा बिजली आपूर्ति का नया कीर्तिमान : ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

भोपाल  ऊर्जा मंत्री  प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्यप्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र ने शनिवार को फिर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है । प्रदेश ने पहली बार 20000 मेगावाट…

धान खरीदी 2026-27 किसानों की समस्याओं पर शासन की त्वरित कार्रवाई

रायपुर  छत्तीसगढ़ राज्य में धान खरीदी वर्ष 2026-27 के दौरान किसानों की समस्याओं और शिकायतों पर शासन ने सख्त रुख अपनाते हुए ज़िला स्तर तक प्रभावी कार्रवाई शुरू कर दी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581