प्रशासनिक महकमे में बड़ा बदलाव, सिबाश को गुरुग्राम कमिश्नर की जिम्मेदारी

चंडीगढ़.

हरियाणा में पुलिस विभाग में अधिकारियों के स्थानांतरण का क्रम जारी है। हरियाणा पुलिस सेवा (एचपीएस) के 27 अधिकारियों को बदलने के बाद अब प्रदेश सरकार ने 17 आईपीएस और तीन एचपीएस अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। साेमवार को इनमें से कई अधिकारियों ने नया कार्यभार संभाल भी लिया।

गृह सचिव सुधीर राजपाल द्वारा जारी आदेशों में आईपीएस चारू बाली को राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निराेधक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) पद से हटा दिया गया है। हालांकि वह पहले की तरह एडीजीपी पुलिस कॉम्प्लेक्स भोंडसी की जिम्मेदारी संभालती रहेंगी। उनकी जगह आईपीएस माटा रवि किरण को राज्य सतर्कता और भ्रष्टाचार निराेधक ब्यूरो में एडीजीपी लगाया गया है।

सिबास कबिराज को मिली नई जिम्मेदारी
पंचकूला के पुलिस आयुक्त और साइबर व राज्य अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो मुख्यालय का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे सिबाश कबिराज को गुरुग्राम का नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया गया है। गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर रहे विकास अरोड़ा को एडीजीपी प्रशासन पुलिस मुख्यालय पंचकूला बनाया गया है। आईपीएस केके राव को एडीजीपी आरटीसी भौंडसी लगाया गया है। इसी प्रकार गुरुग्राम के पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा को अब पंचकूला में एडीजीपी प्रशासन लगाया गया है। राकेश कुमार आर्य को आइजी क्राइम ब्रांच, अशोक कुमार को आइजी करनाल रेंज, ओम प्रकाश को आइजी साउथ रेंज रेवाड़ी, नाजनीन भसीन को आइजी एचएपी मधुबन व आइजीपी आरटीसी भोंडसी, कुलदीप सिंह को आइजी हिसार रेंज लगाया है।

सुरिंदर पाल सिंह डीआईजी-सीआईडी
इसी तरह हामिद अख्तर को डीआइजी एचएपी मधुबन, सुरिंदर पाल सिंह को डीआईजी सीआईडी, राजेंद्र कुमार मीणा को डीआइजी हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, सोनीपत के पद पर तैनात किया गया है। आईपीएस मनबीर सिंह को डीआइजी एचएसएनसीबी रोहतक, सुनील कुमार को डीआईजी स्टेट क्राइम ब्यूरो पंचकूला, एसएस भोरिया को एसपी एसटीएफ पंचकूला तथा अदिति सिंह को एसपी स्टेट विजिलेंस के पद पर तैनात किया गया है। एचपीएस अधिकारियों में सिद्धार्थ ढांडा और पूनम को एसपी राज्य अपराध शाखा मुख्यालय बनाया गया है। पूजा डाबला को आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस) में एसपी लगाया गया है।

Related Posts

दीपावली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए एमपी ट्रांसको की अतिरिक्त सतर्कता

भोपाल ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने बताया कि रोशनी के पर्व दीपावली के दौरान प्रदेश में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए मध्यप्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी ने…

जंगल, जमीन और फसल में बसती है जनजातीय दीपावली की खुशियां

भोपाल  दीपावली का पर्व देशभर में रोशनी, खुशियों और समृद्धि के उत्सव के रूप में मनाया जाता है, लेकिन जनजातीय अंचलों में इस पर्व का स्वरूप कुछ अलग और बेहद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581