स्कूल टैंपो हादसे के बाद अलवर में बड़ा अभियान, एक महीने तक चलेगी वाहनों की जांच

अलवर 
अलवर जिले में स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए परिवहन विभाग और पुलिस ने एक महीने का विशेष संयुक्त जांच अभियान शुरू कर दिया है। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला के निर्देश पर शुरू हुए इस अभियान के पहले ही दिन कई स्कूल वाहनों में नियमों की अनदेखी सामने आई, जिसके बाद विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो स्कूल बसों को जब्त कर लिया और 13 बाल वाहिनियों के चालान बनाए।

मौके पर ही कार्रवाई
प्रादेशिक परिवहन अधिकारी रवीन्द्र जोशी ने बताया कि अभियान के दौरान जिलेभर में संचालित स्कूल बसों, वैन और अन्य छात्र परिवहन वाहनों की गहन जांच की जा रही है। इसमें वाहनों की फिटनेस, बीमा, परमिट, चालक के लाइसेंस, सीट बेल्ट, सुरक्षा मानकों और निर्धारित क्षमता के अनुसार संचालन की जांच की जा रही है। जिन वाहनों में नियमों का उल्लंघन मिला, उनके खिलाफ मौके पर ही कार्रवाई की गई।

पहले दिन की जांच में बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन चलाने पर तीन चालान किए गए। बिना बीमा के एक वाहन, सीट बेल्ट की व्यवस्था नहीं होने पर पांच वाहन, क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर एक वाहन और बिना फिटनेस के एक वाहन के खिलाफ भी कार्रवाई की गई। बिना फिटनेस वाली बस को मौके पर ही जब्त कर लिया गया।

लगातार कार्रवाई जारी रहेगी
इसके अलावा जांच के दौरान एक अन्य स्कूल बस बिना परमिट संचालित होती मिली। यह बस 10 वर्ष से अधिक पुरानी भी थी। सुरक्षा मानकों का उल्लंघन मिलने पर इस बस को भी जब्त कर लिया गया। अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा और नियम तोड़ने वाले स्कूल वाहनों पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

अभियान के दौरान जिला परिवहन अधिकारी सविता भारद्वाज, यातायात पुलिस प्रभारी मोहन सिंह, सहायक उपनिरीक्षक हरीश पाल और मोहम्मद ताहिर सहित परिवहन एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौजूद रही। अधिकारियों ने स्कूल संचालकों और वाहन चालकों से सभी जरूरी दस्तावेज पूरे रखने और निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील भी की।

गौरतलब है कि हाल ही में अलवर जिले के रैणी क्षेत्र में एक स्कूल टैंपो से गिरकर पांच वर्षीय बच्चे की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद स्कूली वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे थे। इसके बाद प्रशासन ने स्कूल वाहनों की व्यापक जांच कराने का फैसला लिया। अब शुरू हुआ यह विशेष अभियान पूरे जिले में एक महीने तक चलेगा, ताकि बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित की जा सके और लापरवाही बरतने वालों पर समय रहते कार्रवाई हो सके।

Related Posts

ऑनलाइन टोकन और बारदानों की उपलब्धता की समीक्षा; 21 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी के नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश

रायपुर धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों को मिले बेहतर सुविधाएं : कलेक्टर विजय दयाराम के. खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया…

*नारागांव बनेगा प्रदेश का पहला शत-प्रतिशत सौर ऊर्जा से संचालित गांव, पेयजल और आवास योजनाओं पर भी दिया जोर*

रायपुर,  जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में बालोद में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581