एशियन गेम्स क्रिकेट में भारत-पाकिस्तान को बड़ा फायदा, सीधे नॉकआउट में जगह

एशियन गेम्स 2026 में क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए ड्रॉ और ग्रुप्स का ऐलान हो गया है. भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका की पुरुष टीमों को उनकी रैंकिंग के आधार पर सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिली है. दूसरी ओर अफगानिस्तान, हॉन्ग कॉन्ग, जापान, मलेशिया, नेपाल और ओमान को पहले ग्रुप स्टेज होकर गुजरना होगा. भारतीय टीम एशियन गेम्स में श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलेगी.

मेन्स क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर से 1 अक्टूबर तक जापान के नागोया में खेली जाएगी. सभी मुकाबले टी20 फॉर्मेट में होंगे. सीधे नॉकआउट में पहुंचने वाली चार टीमों के प्रतिद्वंद्वी पहले राउंड से तय होंगे. शुरुआती चरण के लिए दो ग्रुप बनाए गए हैं. ग्रुप-ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल को रखा गया है. जबकि ग्रुप-बी में हॉन्ग कॉन्ग, मलेशिया और ओमान शामिल हैं. दोनों ही ग्रुपों से शीर्ष दो टीमें नॉकआउट में पहुंचेंगी, जहां उनका मुकाबला भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका से होगा.

उधर एशियन गेम्स में महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर के दौरान आयोजित होगी. इसमें कुल आठ टीमें हिस्सा लेंगी और सभी मुकाबले सीधे क्वार्टर फाइनल से शुरू होंगे. क्वार्टर फाइनल में भारत का सामना जापान से होगा. दूसरी ओर बांग्लादेशी टीम चीन का सामना करेगी. जबकि श्रीलंकाई टीम मलेशिया और पाकिस्तानी टीम थाईलैंड से भिड़ेगी.

क्वार्टर फाइनल मुकाबले (विमेंस क्रिकेट)
भारत vs जापान
बांग्लादेश vs चीन
श्रीलंका vs मलेशिया
पाकिस्तान vs थाईलैंड

2023 में हांगझोउ एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था. तब पुरुष वर्ग में भारत और अफगानिस्तान के बीच खिताबी मुकाबला बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका था. अफगानिस्तान ने 18.2 ओवर्स की बल्लेबाजी की, लेकिन भारतीय पारी शुरू होने से पहले ही मैच रद्द हो गया. बेहतर सीडिंग के आधार पर भारत को स्वर्ण पदक मिला. वहीं महिला टीम ने फाइनल में श्रीलंका को 19 रनों से हराकर गोल्ड अपने नाम किया था.

इस बार भी भारतीय पुरुष और महिला दोनों टीमों के पास एशियन गेम्स में लगातार दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतने का शानदार मौका होगा. हालांकि पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसी टीमें भारत की राह आसान नहीं बनने देंगी. ऐसे में यह टूर्नामेंट एशिया की दिग्गज टीमों के बीच रोमांचक मुकाबलों का गवाह बनने वाला है.

Related Posts

हार्दिक पंड्या के लिए घरेलू क्रिकेट अनिवार्य? कप्तान गिल ने दिया फिटनेस टेस्ट का संकेत

नई दिल्ली  हर किसी को पता है कि हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के लिए कितने अहम हैं. 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए हर कोई इस स्टार…

IND vs NZ: विराट कोहली के बल्ले से निकलेगा शतक! न्यूजीलैंड सीरीज से पहले दिग्गज ने बताई वजह

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज का इंतजार फैन्स बेसब्री के साथ कर रहे हैं. इस सीरीज में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581