मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध मादक पदार्थो के विरूद्ध बड़ी कार्रवाई

झाबुआ पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरणों में अवैध रूप से उगाए जा रहे 607.09 किलोग्राम गांजे के पौधे जब्त किए
जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 60 लाख 30 हजार रुपये से अधिक

भोपाल
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा के निर्देशन में प्रदेश में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में संलिप्त नेटवर्क को ध्वस्त करने, अवैध खेती एवं तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा मादक पदार्थों के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में झाबुआ पुलिस ने अवैध गांजा खेती के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए थाना कालीदेवी एवं थाना पेटलावद क्षेत्र में दो अलग-अलग प्रकरणों में कुल 607.09 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत 60 लाख 30 हजार 825 रुपये है।

थाना कालीदेवी क्षेत्र में 80.15 किलोग्राम गांजा जब्त
थाना कालीदेवी पुलिस को अवैध रूप से गांजा की खेती किए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा संबंधित खेत में दबिश देकर तुवर एवं कपास की फसल के बीच अवैध रूप से उगाए गए 240 गांजे के पौधे, जिनका कुल वजन 80.15 किलोग्राम, जब्त किए गए। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 7 लाख 61 हजार 425 रुपये है। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

थाना पेटलावद क्षेत्र में 526.94 किलोग्राम गांजे के पौधे जब्त, आरोपी गिरफ्तार
थाना पेटलावद क्षेत्र में पुलिस टीम द्वारा सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कपास एवं तुवर की फसल के बीच से, माही नदी के पास स्थित खेत में मक्का की कड़ब के नीचे से एवं आरोपी के घर से कुल 526.94 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया। कार्रवाई में कुल 1,512 गांजे के पौधे जब्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 52 लाख 69 हजार 400 रुपये है। प्रकरण में पुलिस ने  एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया है।

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की अवैध खेती, तस्करी एवं कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। पुलिस द्वारा नशे के अवैध नेटवर्क की पहचान कर उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई के साथ-साथ नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

 

Related Posts

रामयंत्र की धुन पर ठहरते कदम, सरयू घाट पर आस्था से संवर रही आजीविका

गले में रामयंत्र टांगकर दोनों हाथों से बजाते हुए रामभक्ति के गीतों से आकर्षित कर रहे श्रद्धालु राम मंदिर निर्माण के बाद अयोध्या में बढ़ी संभावनाओं ने छोटे कारोबारियों को…

त्योहार की खुशियों के साथ बच्चों की थाली तक पोषण का स्वाद पहुंचा रही योगी सरकार

प्रदेश के 1.33 लाख से अधिक विद्यालयों में परोसा गया हलवा – धनतेरस पर पीएम पोषण योजना के अंतर्गत प्रदेशभर के परिषदीय विद्यालयों में आयोजित हुई विशेष गतिविधि – 1.42…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581