महादेवा कॉरिडोर से बदलेगी बाराबंकी की तस्वीर, सीएम योगी ने गिनाईं उपलब्धियां

बाराबंकी
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राजधानी लखनऊ से सटे बाराबंकी जिले को 542.41 करोड़ की 82 विकास परियोजनाओं का उपहार दिया। विकास परियोजनाएं दरियाबाद और रामनगर विधानसभा क्षेत्र की हैं।

रामनगर के महादेवा में लोधेश्वर महादेवा कारिडोर का शिलान्यास करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा सरकार में कब्रिस्तानों का विकास हो रहा था और अब लूट बंद कर सनातन व विकास को संवारा जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने रामनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रम के बाद जनसभा को संबोधित भी किया। माना जा रहा था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां के महादेवा क्षेत्र से चुनावी एजेंडा तय करेंगे। उन्होंने जनसभा में कहा कि बाराबंकी के लोगों को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक समझा, लेकिन भाजपा ने इस क्षेत्र को राज्य राजधानी क्षेत्र में शामिल कर यहां का कायाकल्प कर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश आज विकास, सुशासन और विरासत संरक्षण की नई पहचान बन चुका है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने साफ कहा कि जब तक सनातन सुरक्षित है, तब तक हम सब सुरक्षित हैं। जब सनातन पर खतरा आएगा कोई बच नहीं पाएगा और तो और ऐसे समय में संकट आने पर बांटने वालों की बोलती भी बंद हो जाती है। उन्होंने कहा कि जिले में लोधेश्वर महादेवा धाम का हो रहा तेजी से और भव्य विकास किया जा रहा है। महादेवा रोड को हाईवे से जोड़ने वाली सड़क को फोरलेन बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में काशी, विंध्याचल, नैमिष धाम के साथ ही सभी धार्मिक स्थलों का विकास किया जा रहा है।

उन्होंने अपने 40 मिनट के संबोधन में सनातन को केंद्र में रखा और निशाने पर सपा सरकार रही। बोले, कितना दुख हुआ था लोगो को, जब समाजवादी पार्टी के सरकार के समय हाकी के इस महान खिलाड़ी ने जिसने पूरा जीवन भारत के राष्ट्रीय खेल को समर्पित किया था। कितना हृदय विदारक क्षण था, जब उनकी हवेली बिकने की नौबत आई थी, तब हमारी जब सरकार आई तो हमने कहा केडी सिंह बाबू की हवेली बिकेगी नहीं, सरकार उसका पैसा चुकायेगी और सरकार बाबू केडी सिंह की स्मृतियों को पुनर्जीवित करेंगे। काशी विश्वनाथ धाम की तर्ज पर काशी विश्वनाथ धाम की कॉरिडोर बनेगा।

सीएम ने कहा कि विरासत तो सनातन धर्म की पहचान है। याद रखना, इसी विरासत के संरक्षण, सनातन मूल्यों की रक्षा करने के लिए अलग अलग समय मे अलग अलग महापुरुषों ने अपना योगदान दिया। राजा बलभद्र सिंह, लाखन पासी ने यही काम किया था। देश को गुलामी से मुक्त करने के लिए महाराजा बिजली पासी ने यही काम किया था। यही योगदान दिया था महाराज सुहेलदेव, और महाराणा प्रताप ने,छत्रपति शिवाजी महराज और गुरु गोबिंद सिंह जी महराज ने। आज हम उन्हें इसी लिए याद करते हैं कि उन्होंने देश की स्वाधीनता को बनाये रखने के लिए योगदान दिया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने सपा और काग्रेस को आड़े हाथों लिया और कहा कि हमारी सरकार ने देश और सनातन के लिए काम करने वाले हर महापुरुष को सम्मान दिया है। पिछली सरकार के पास बाराबंकी के महादेवा व पारिजात के विकास और केडी सिंह ‘बाबू्’ के नाम को स्मारक बनाने के लिए पैसा नहीं था। उनका पास तो पैसा कब्रिस्तान के विकास के लिए था।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश की कानून-व्यवस्था सुदृढ़ होने से बेटियां और व्यापारी सुरक्षित हैं। हम इनकी सुरक्षा से समझौता नहीं कर सकते हैं। उन्होंने विपक्ष पर जातीय राजनीति और तुष्टिकरण का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों की वरीयता में विकास कार्यों में भ्रष्टाचार और सांस्कृतिक धरोहरों की उपेक्षा था, हम इसके उलट हैं। उन्होंने राजा बलभद्र सिंह चहलारी, केडी सिंह बाबू और फ्लाइट लेफ्टिनेंट शंकर दयाल शुक्ला सहित क्षेत्र की विभूतियों को नमन किया।

चुनावी एजेंडा तय
मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ 2027 के चुनाव का एजेंडा तय कर दिया है। वर्ष 2017 में रामनगर विधान सभा क्षेत्र की जनसभा में योगी आदित्यनाथ देवा में 24 घंटे और महादेवा में दो घंटे बिजली देने की बात उठाने के बाद सत्ता में आ गए थे। इसके बाद से ही योगी आदित्यनाथ के वृत्त में आए रामनगर और महादेवा को अपनी प्राथमिकता सूची में शामिल कर लिया गया था। योगी आदित्यनाथ ने महादेवा कारिडोर को काशी विश्वनाथ की तरह बनाने का संकल्प लिया, जो आज साकार होने की ओर बढ़ गया।

 

Related Posts

Bhopal Master Plan 2047: फर्जी आपत्तियों पर प्रशासन की कार्रवाई, अब असली 13 हजार मामलों पर होगी सुनवाई

भोपाल  बहुप्रतीक्षित मास्टर प्लान 2047 को लेकर अब तस्वीर साफ होने लगी है। प्लान को लेकर आई आपत्तियों पर सुनवाई का काउंटडाउन शुरू हो गया है। राजधानी के नए मास्टर…

MP में सरकारी मामलों की सुनवाई से पहले जरूरी होगी JCC बैठक, सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किए आदेश

भोपाल  सामान्य प्रशासन विभाग में परामर्श के लिए भेजी जाने वाली नस्तियों (फाइलों) को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। जीएडी ने सभी विभागों, विभागाध्यक्षों और कलेक्टरों को पत्र लिखकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पंजाब सरकार का दिवाली गिफ्ट, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 40% DA; जानें किसे होगा फायदा

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पानीपत में विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार, सीसी रोड के साथ बिछेंगी सीवर और पानी की लाइनें

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

पंजाब में बारिश के आसार नहीं, मंडी गोबिंदगढ़ में प्रदूषण ने बढ़ाई चिंता

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581