खंडवा में सितंबर में सिर्फ 86 मिमी बारिश, गेहूं-चना की सिंचाई पर संकट

भोपाल
मानसून सीजन की विदाई अब लगभग तय हो चुकी है, आईएमडी एक सप्ताह में इसकी घोषणा कर सकता है। इस साल बारिश का औसत कोटा भी अब तक पूरा नहीं हुआ है। अब भी जिले की औसत बारिश के लिए चार इंच वर्षा की दरकार है। पिछले 15 साल में ये दूसरी बार है जब औसत से कम बारिश हुई है। कम बारिश से आगामी रबी सीजन में किसानों को गेहूं-चना की फसल में सिंचाई के लिए पानी की परेशानी हो सकती है। इस साल 15 वर्ष में पहली बार इंदिरा सागर बांध के गेट तक नहीं खुले।

सितंबर में 86 मिमी ही बारिश हई
जिले की औसत बारिश 808.8 मिमी है। इस साल मानसून सीजन में अब तक 708 मिमी बारिश ही दर्ज हो पाई है। इसके पूर्व वर्ष 2017 में सितंबर के अंत तक 758 मिमी बारिश हुई थी। सितंबर माह की देखी जाए तो इस साल सितंबर माह में कुल 86 मिमी बारिश ही हुई है। इसके पूर्व वर्ष 2015 में सितंबर माह में कुल 85 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। पिछलेे कुछ वर्षों में बारिश का ट्रैक रिकार्ड देखा जाए तो सितंबर में हुई बारिश से औसत बारिश का कोटा पूरा होता आया है। इस बार स्थिति नहीं बन रही है।

कृषि विभाग कम पानी वाली फसल फसलों की दे रहा सलाह
इस साल समय अंतराल में हुई बारिश से खरीफ की फसलों को तो फायदा पहुंचा है, लेकिन आगामी रबी सीजन में किसानों के सामने परेशानी आ सकती है। जिले के छोटे-बड़े कुल 49 तालाब 94.14 प्रतिशत भरे हैं। वहीं, दो प्रमुख बांधों में इंदिरा सागर बांध भी अपनी पूर्ण जल भराव क्षमता के करीब सवा मीटर नीचे है। हालांकि बरगी से छोड़े गए पानी से इसका एफआरएल पूरा होता दिख रहा है। ओंकारेश्वर बांध भी दो मीटर खाली है। आगामी रबी सीजन की स्थिति को देखते हुए कृषि विभाग अभी से किसानों को कम पानी वाली फसलों की बुआई की समझाइश दे रहा है।

पांच साल में बारिश की स्थिति
वर्ष मानसून सीजन सितंबर में बारिश
2022 1049 मिमी 273 मिमी
2023 918 मिमी 480 मिमी
2024 964 मिमी 212 मिमी
2025 866 मिमी 205 मिमी
2026 708 मिमी 86 मिमी -28 सितंबर तक

दोनों प्रमुख बांधों की स्थिति
ओंकारेश्वर बांध जल भराव क्षमता 196.60 मी., वर्तमान में 294.57 मी., दो मीटर खाली
इंदिरा सागर बांध जल भराव क्षमता 262.13 मी., वर्तमान में 261.07 मी., सवा मीटर खाली

यह है जिले के तालाबों की स्थिति
भगवंत सागर बांध कुल जल भराव क्षमता 78.06 एमसीएम, वर्तमान में 75.07 एमसीएम
भाम मध्यम योजना कुल जल भराव क्षमता 29.73 एमसीएम, वर्तमान में 27.71 एमसीएम
आवलियां तालाब कुल जल भराव क्षमता 22.199 एमसीएम, वर्तमान में 17.72 एमसीएम
46 छोटी परियोजनाएं कुल जल भराव क्षमता 40.82, वर्तमान में 39.729 एमसीएम

अब बारिश की संभावना एक प्रतिशत
जिले में बारिश का कोई नया सिस्टम अब नजर नहीं आ रहा है। स्थानीय सिस्टम से एक प्रतिशत बारिश की संभावना है। इस साल औसत से कम बारिश हुई है। गर्मियों की फसल को सिंचाई के लिए पानी की परेशानी आ सकती है।
डॉ. सौरव गुप्ता, कृषि एवं मौसम विशेषज्ञ

बिजली उत्पादन में कोई परेशानी नहीं
इस बार डैम के गेट नहीं खुल है। बरगी बांध से छोड़े गए पानी से इंदिरा सागर बांध का जल स्तर 262 तक पहुंच जाएगा। सीजन में बिजली उत्पादन को लेकर कोई परेशानी नहीं आएगी।
अरमेंद्र सिंह, डीजीएम, इंदिरा सागर परियोजना

Related Posts

दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर और सशक्त बना रही योगी सरकार, 16,254 लाभार्थियों को मिला योजना का लाभ

लखनऊ योगी सरकार दिव्यांगजन को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण…

किसानों और गोआश्रय स्थलों के बीच होगा सीधा अनुबंध, चारे के बदले मिलेगी जैविक खाद

लखनऊ योगी सरकार निराश्रित गोवंश के संरक्षण को किसानों की आय, जैविक खेती और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने के लिए ‘चारा के बदले खाद’ का अभिनव मॉडल शुरू करने की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581