रणजी ट्रॉफी में केरल की धमाकेदार जीत, जलज सक्सेना ने 5 विकेट लेकर बेदी के खास रिकॉर्ड की बराबरी की

नई दिल्ली
रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में केरल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओडिशा को पारी और 36 रन से हरा दिया है. तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में अनुभवी ऑलराउंडर जलज सक्सेना जीत के सबसे बड़े हीरो रहे. उन्होंने दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर ओडिशा की बल्लेबाजी को तहस-नहस कर दिया. इस प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने महान स्पिनर बिशन सिंह बेदी के एक खास रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली है.

जलज सक्सेना ने की बेदी के रिकॉर्ड की बराबरी
39 साल के जलज सक्सेना ने ओडिशा के खिलाफ दूसरी पारी में 18 ओवर गेंदबाजी करते हुए 34 रन देकर 5  विकेट हासिल किए. इसमें सात मेडन ओवर भी शामिल रहे. यह रणजी ट्रॉफी में उनका 35वां पांच विकेट हॉल था.

इसके साथ ही वह इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा पांच विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाजों की सूची में बिशन सिंह बेदी के साथ संयुक्त रूप से पांचवें स्थान पर पहुंच गए.

हालांकि, इस सूची में सबसे ऊपर पूर्व भारतीय स्पिनर राजिंदर गोयल हैं, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी में 59 बार एक पारी में पांच या उससे अधिक विकेट लेने का कारनामा किया था.

बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने दिलाई केरल को जीत
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए केरल ने अपनी पहली पारी में 404 रन बनाए. टीम की ओर से मोहम्मद अजहरुद्दीन ने नाबाद 139* रन की शानदार पारी खेली, जबकि सचिन बेबी ने 112 रन बनाकर अहम योगदान दिया.

इसके जवाब में ओडिशा की पहली पारी 225 रन पर सिमट गई. इस तरह केरल को 179 रन की बढ़त मिली. केरल ने ओडिशा को फॉलोऑन दिया और दूसरी पारी में भी ओडिशा टीम को संभलने का मौका नहीं मिला.

ओडिशा की दूसरी पारी 143 रन पर ऑल आउट हो गई. सलामी बल्लेबाज गौरव चौधरी ने 53 रन बनाए, जबकि कप्तान सुभ्रांशु सेनापति ने 30 रन का योगदान दिया. लेकिन जलज सक्सेना की शानदार गेंदबाजी के सामने बाकी बल्लेबाज टिक नहीं सके. केरल ने यह मुकाबला पारी और 36 रन से जीत लिया.

केरल को मिले सात अंक
इस जीत के साथ केरल को रणजी ट्रॉफी के एलीट ग्रुप सी में 7 अंक मिले. टीम ने शुरुआती मुकाबले में झारखंड के खिलाफ केवल एक अंक हासिल किया था, लेकिन ओडिशा के खिलाफ दमदार वापसी की. जलज सक्सेना 39 साल की उम्र में भी लगातार विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित कर रहे हैं.

Related Posts

IND vs NZ: अभिषेक शर्मा के तूफान के बाद अब ऑकलैंड में होगी भिड़ंत, भारत की नजरें 4-0 की बढ़त

नई दिल्ली  भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला जाना है। न्यूजीलैंड के इस…

मुंबई इंडियंस ने क्यों हटाए लसिथ मलिंगा? IPL 2027 से पहले सपोर्ट स्टाफ में बड़े बदलाव, पोलार्ड को कमान

नई दिल्ली  आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ में भी बदलाव का दौड़ जारी है। मुंबई ने हाल में ही महेला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

लुधियाना में दूध खरीदने वालों को झटका, ₹3 प्रति किलो महंगे होंगे दाम; डेयरी मालिक बोले- कीमत नहीं बढ़ाई तो कारोबार बंद करना पड़ेगा

लुधियाना में दूध खरीदने वालों को झटका, ₹3 प्रति किलो महंगे होंगे दाम; डेयरी मालिक बोले- कीमत नहीं बढ़ाई तो कारोबार बंद करना पड़ेगा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581