पंजाब में फिर होगी केजरीवाल की एंट्री, भगवान शिव को समर्पित कार्यक्रम में CM मान के साथ करेंगे शिरकत

गुरदासपुर
पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने सोमवार को घोषणा की कि अमृतसर गुरदासपुर और बटाला में ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ शीर्षक से तीन धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान श्रद्धालुओं के रूप में शामिल होंगे।

बाली ने बताया कि प्रसिद्ध भजन गायक हंसराज रघुवंशी इन कार्यक्रमों में अपनी प्रस्तुति देंगे। यह आयोजन 27 जून को रणजीत एवेन्यू ग्राउंड अमृतसर 28 जून को सरकारी कॉलेज गुरदासपुर और 29 जून को एसएल बावा स्कूल ग्राउंड बटाला में होंगे। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक वातावरण में भगवान शिव की आराधना का अवसर देना है।

जानकारी के मुताबिक, 'एक शाम शिव के नाम' कार्यक्रम पूरी तरह शहरी क्षेत्रों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। वहीं, इसमें हिंदू मतदाताओं पर भी विशेष फोकस रखा गया है। यह कार्यक्रम ऐसे समय में आयोजित किया जा रहा है, जब अमरनाथ यात्रा भी शुरू होने वाली है। इससे पहले जालंधर में भी इसी तरह का एक कार्यक्रम आयोजित किया जा चुका है, जिसमें मुख्यमंत्री और पार्टी सुप्रीमो दोनों शामिल हुए थे।

सीएम लगातार कर रहे हैं रैलियां
पंजाब सरकार इस समय पूरी तरह चुनावी मोड में नजर आ रही है। मुख्यमंत्री लगातार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां कर रहे हैं। उनकी कोशिश सीधे लोगों से जुड़ने और उनका फीडबैक लेने की है। हाल ही में होशियारपुर और फतेहगढ़ साहिब में कार्यक्रम हुए हैं, जबकि अब फरीदकोट में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि पंजाब वेदों रामायण उपनिषदों महाभारत पुराणों और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी से जुड़ी पवित्र भूमि है। इस विरासत को संरक्षित करना और आगे बढ़ाना सरकार की जिम्मेदारी है।

उन्होंने बताया कि तीर्थ यात्रा योजना के तहत खाटू श्याम सालासर मथुरा वृंदावन और हरिद्वार ऋषिकेश जैसे तीन नए तीर्थ सर्किट जोड़े गए हैं। विजय कुमार शर्मा ने लोगों से बड़ी संख्या में कार्यक्रमों में शामिल होकर उन्हें सफल बनाने की अपील की।

Related Posts

मध्यप्रदेश को लारा परियोजना से मिलेगी 800 मेगावाट किफायती बिजली

एनटीपीसी और एमपीपीएमसीएल के बीच हुआ पीपीए भोपाल मध्यप्रदेश में भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने और प्रदेशवासियों को सस्ती एवं निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने की दिशा में ऊर्जा…

धमतरी की पीएम जनमन आवास कॉलोनी का मॉडल बना आकर्षण का केंद्र

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की प्रदर्शनी ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और नवाचारों का आकर्षक संगम बनकर उभरी। विभाग की विभिन्न योजनाओं के माध्यम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581