कंगना रनौत ने चिराग पासवान संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- “सिर्फ दोस्त हैं”

एक्ट्रेस से पॉलिटिशियन बनीं कंगना रनौत एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार चर्चा उनके और कंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के रिश्ते को लेकर है, जिस पर उन्होंने खुलकर अपनी बात रखी है.

दोनों संसद या पार्टी के काम से जब भी मिलते हैं उनकी तस्वीरें वायरल हो जाती हैं. कभी दोनों एक दूसरे को ताली देते हुए हंसते दिखते हैं, तो कभी आवाज लगाकर बुलाते और गले मिलते. काफी समय से दोनों के बीच अफेयर की खबरें सामने आती रही हैं, लेकिन अब कंगना ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने साफ कहा कि चिराग पासवान उनके सिर्फ अच्छे दोस्त हैं, इससे ज्यादा कुछ नहीं.

चिरांग संग क्या है रिश्ता?
मीडिया से बातचीत में रोमांटिक एंगल के सवाल पर कंगना ने मुस्कुराते हुए कहा- नहीं, चिराग सिर्फ दोस्त हैं. मैं जब भी उनके बारे में सोचती हूं, मुझे एक दोस्त ही नजर आते हैं. जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके बीच कभी रोमांस रहा है, तो उन्होंने बेहद साफ अंदाज में जवाब दिया- कोई रोमांस नहीं है. हम एक-दूसरे को कई सालों से जानते हैं.

उन्होंने आगे मजाकिया लहजे में कहा- हम दोनों ने करीब 10 साल पहले एक फिल्म साथ में की थी. अगर हमारे बीच कुछ होता, तो अब तक हमारे बच्चे होते. अगर रोमांस होना होता, तो अब तक हो चुका होता.

कंगना के इस बयान के बाद एक बार फिर ये साफ हो गया है कि दोनों के बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है, ना कि कोई रोमांटिक कनेक्शन. उनके इस बेबाक और मजेदार अंदाज ने फैंस का ध्यान जरूर खींच लिया है.

कंगना संग किया था डेब्यू
कंगना और चिराग पासवान ने साल 2011 में फिल्म मिले न मिले हम में साथ काम किया था. इसी फिल्म से चिराग ने बॉलीवुड में कदम रखा था. फिल्म को तनवीर खान ने डायरेक्ट किया था. वहीं इसमें कंगना-चिराग के अलावा नीरू बाजवा और सागरिका घाटगे भी थीं. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन दोनों की दोस्ती वहीं से शुरू हुई, जो आज तक कायम है.

कंगना की आखिरी रिलीज फिल्म इमरजेंसी थी. इसे उन्होंने डायरेक्ट भी किया था, और फिल्म में इंदिरा गांधी का किरदार भी अदा किया था. कंगना जल्द ही क्वीन 2 और तनु और वेड्स मनु 3 में नजर आएंगी.

Related Posts

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई  मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581