न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में जो रूट बना सकते हैं नया कीर्तिमान

इंग्लैंड

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट एक बार फिर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराने के बेहद करीब हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ 4 जून से लॉर्ड्स में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच में रूट के पास दो बड़े कीर्तिमान हासिल करने का सुनहरा मौका होगा.

35 वर्षीय रूट को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में 2000 रन पूरे करने के लिए सिर्फ 75 रन की जरूरत है. अगर वह यह आंकड़ा छू लेते हैं तो टेस्ट इतिहास में न्यूजीलैंड के खिलाफ 2000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल रूट ने ब्लैककैप्स के खिलाफ 21 टेस्ट मैचों में 1925 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत 53.47 का रहा है, जबकि उन्होंने 6 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं.

रूट पहले से ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने पाकिस्तान के महान बल्लेबाज जावेद मियांदाद को पीछे छोड़ रखा है. मियांदाद के नाम न्यूजीलैंड के खिलाफ 1919 रन दर्ज हैं, जबकि रूट 1925 रन तक पहुंच चुके हैं.

इतना ही नहीं, रूट टेस्ट क्रिकेट में 14,000 रन पूरे करने से भी सिर्फ 57 रन दूर हैं. यदि वह यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं तो भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बाद इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के सिर्फ दूसरे बल्लेबाज बन जाएंगे.

क्या रूट तोड़ देंगे सच‍िन तेंदुलकर का ऑलटाइम रनों का र‍िकॉर्ड?
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक 15,921 रन दर्ज हैं. रूट फिलहाल इस रिकॉर्ड से 1,979 रन दूर हैं. क्रिकेट जगत के कई विशेषज्ञों का मानना है कि मौजूदा फॉर्म और फिटनेस को देखते हुए रूट भविष्य में सचिन के इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड को चुनौती दे सकते हैं.

हाल ही में रूट ने भी स्वीकार किया था कि अब उनके लिए सचिन के रिकॉर्ड को लेकर होने वाली चर्चाओं को नजरअंदाज करना मुश्किल हो गया है. उन्होंने कहा कि सचिन तेंदुलकर की उपलब्धियां अविश्वसनीय हैं और उनके साथ तुलना होना ही अपने आप में सम्मान की बात है. रूट ने सचिन की लंबी क्रिकेट यात्रा और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाए गए 100 शतकों की भी जमकर सराहना की.

WTC में है जो रूट का दबदबा
वर्ल्ड टेस्ट चैम्प‍ियनश‍िप चैं(WTC) के इतिहास में भी रूट का दबदबा कायम है. वह WTC शुरू होने के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं. रूट ने 74 टेस्ट मैचों में 6480 रन बनाए हैं, जो दूसरे स्थान पर मौजूद ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ से करीब 2000 रन ज्यादा हैं. ऐसे में लॉर्ड्स टेस्ट सिर्फ इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबला नहीं होगा, बल्कि जो रूट के लिए कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम करने का भी शानदार अवसर होगा.

इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट: 4 जून से 8 जून, लॉर्ड्स (लंदन)
दूसरा टेस्ट: 17 जून से 21 जून, द ओवल (लंदन)
तीसरा टेस्ट: 25 जून से 29 जून, नॉटिंघम

Related Posts

IND vs NZ: अभिषेक शर्मा के तूफान के बाद अब ऑकलैंड में होगी भिड़ंत, भारत की नजरें 4-0 की बढ़त

नई दिल्ली  भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला जाना है। न्यूजीलैंड के इस…

मुंबई इंडियंस ने क्यों हटाए लसिथ मलिंगा? IPL 2027 से पहले सपोर्ट स्टाफ में बड़े बदलाव, पोलार्ड को कमान

नई दिल्ली  आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ में भी बदलाव का दौड़ जारी है। मुंबई ने हाल में ही महेला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

लुधियाना में दूध खरीदने वालों को झटका, ₹3 प्रति किलो महंगे होंगे दाम; डेयरी मालिक बोले- कीमत नहीं बढ़ाई तो कारोबार बंद करना पड़ेगा

लुधियाना में दूध खरीदने वालों को झटका, ₹3 प्रति किलो महंगे होंगे दाम; डेयरी मालिक बोले- कीमत नहीं बढ़ाई तो कारोबार बंद करना पड़ेगा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581