जैसलमेर: पांच बार जोधपुर ले जाकर बना आधार, अब मिले सभी लाभ

जैसलमेर
जैसलमेर जिले की राजमथाई ग्राम पंचायत निवासी दाखू देवी जोगी पूर्व में हुई एक भीषण आगजनी की घटना में लगभग 75 प्रतिशत तक झुलस गई थी। इस दुर्घटना में उनका चेहरा एवं हाथों की उंगलियां भी गंभीर रूप से प्रभावित हो गई थी। शारीरिक स्थिति के कारण उनका आधार कार्ड नहीं बन पा रहा था, जिसके चलते वे विभिन्न सरकारी योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रमों के लाभ से वंचित थी।

 पहले पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी की उपस्थिति में पंचायत समिति भणियाणा के विकास अधिकारी हनुमान राम ने दाखू देवी की समस्या का समाधान करने का संकल्प लिया था। इसके बाद उन्होंने अपने निजी वाहन से दाखू देवी को पांच बार जोधपुर ले जाकर आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण करवाईं।

इन सतत प्रयासों के परिणामस्वरूप दाखू देवी का आधार कार्ड,जन आधार कार्ड एवं बैंक खाता बनवाया गया एवं उनकी वृद्धावस्था पेंशन भी स्वीकृत करवाई गई। ग्राम पंचायत राजमथाई में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर में पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी ने दाखू देवी को पेंशन पीपीओ सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए।  दस्तावेज प्राप्त कर भावुक हुई दाखू देवी ने कहा कि अब उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा और उनका जीवन पहले से अधिक सुरक्षित एवं सम्मानजनक बनेगा। उन्होंने पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी, विकास अधिकारी हनुमान राम, ग्राम विकास अधिकारी भीमदान चारण तथा वरिष्ठ सहायक राणा राम गौरा सहित सभी संबंधित अधिकारियों एवं कार्मिकों का आभार व्यक्त किया।  

दाखू देवी की यह सच्ची कहानी दर्शाती है कि यदि प्रशासन संवेदनशीलता, समर्पण और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करे तो कठिन से कठिन समस्या का समाधान संभव है।

Related Posts

मध्यप्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, 20 शहरों में तापमान 15 डिग्री से नीचे; जानें कहां कितनी ठंड

भोपाल  मध्यप्रदेश में सर्दी का असर अब तेज होने लगा है। पहाड़ी राज्यों में हो रही बर्फबारी का असर प्रदेश के मौसम पर भी दिखाई देने लगा है। रात के…

बिहार में एक करोड़ नए लोगों को राशन कार्ड से जोड़ने का लक्ष्य, अब तक 24 लाख को मिला लाभ

पटना  मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि पात्र परिवारों को आवेदन के 30 दिनों के भीतर नया राशन कार्ड मिलेगा। उन्होंने ऐसे परिवारों से आवेदन करने के लिए अपील…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में पराली जलाने वालों पर शिकंजा, 1,259 FIR दर्ज; फिरोजपुर बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

पंजाब में पराली जलाने वालों पर शिकंजा, 1,259 FIR दर्ज; फिरोजपुर बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

अकाली दल और बीजेपी मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव? 70-47 सीटों के बंटवारे पर बन सकती है सहमति

अकाली दल और बीजेपी मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव? 70-47 सीटों के बंटवारे पर बन सकती है सहमति

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581