जडेजा का चार साल से ज्यादा चला राज खत्म, मार्को जानसेन बने दुनिया के नंबर-1 टेस्ट ऑलराउंडर

नई दिल्ली
ICC (इंटरनेशनल क्रिकेट काउंस‍िल) की जारी ताजा रैंकिंग में एक चीज सामने आई, जिसने किसी का ध्यान नहीं खींचा, लेकिन इससे रवींद्र जडेजा को बड़ा झटका म‍िला. दरअसल, भारतीय ऑलराउंडर 1683 दिनों तक टेस्ट क्रिकेट के नंबर-1 ऑलराउंडर बने रहे, लेकिन अब यह ताज उनके सिर से उतर गया है.

साउथ अफ्रीका के मार्को जानसेन ने लेटेस्ट रैंकिंग में जडेजा को पछाड़ते हुए टेस्ट ऑलराउंडर की टॉप कुर्सी पर कब्जा कर लिया है. जानसेन की रैंकिंग में यह उछाल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वर्ल्ड टेस्ट चैम्प‍ियनश‍िप मैच में आया.

गकरबेहा (Gqeberha) में उन्होंने बल्ले से 85 रन बनाए और पहली पारी में 5 विकेट झटके. इस दमदार प्रदर्शन के बाद 26 साल के जानसेन टेस्ट बल्लेबाजी में 13 जगह ऊपर चढ़कर 56वें नंबर पर पहुंचे, गेंदबाजी में 5 जगह ऊपर आकर मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ नंबर-1 गेंदबाज बन गए और ऑलराउंडर रैंकिंग में एक पायदान ऊपर चढ़कर जडेजा का राज खत्म कर दिया.जडेजा अब 422 रेटिंग पॉइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर हैं.

जडेजा का यह राज 20 मार्च 2022 को शुरू हुआ था, जब उन्होंने जेसन होल्डर से टॉप स्पॉट छीना था.चार साल से ज्यादा समय तक वह इस गद्दी पर काब‍िज रहे.

वहीं अभिषेक शर्मा ने वेलिंगटन में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे मैच में महज 35 गेंद में शतक जड़ा और 38 गेंद पर 113 रन बनाए. इस तरह वो ईशा किशन को पीछे छोड़ T20I बल्लेबाज रैंकिंग में नंबर-1 बन गए. किशन ने जुलाई में अभिषेक से यह पद छीना था.अभिषेक पहली बार जुलाई 2025 में ट्रेविस हेड को पछाड़कर टॉप पर पहुंचे थे.
 

Related Posts

IND vs NZ: अभिषेक शर्मा के तूफान के बाद अब ऑकलैंड में होगी भिड़ंत, भारत की नजरें 4-0 की बढ़त

नई दिल्ली  भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार को ऑकलैंड के ईडन पार्क मैदान पर खेला जाना है। न्यूजीलैंड के इस…

मुंबई इंडियंस ने क्यों हटाए लसिथ मलिंगा? IPL 2027 से पहले सपोर्ट स्टाफ में बड़े बदलाव, पोलार्ड को कमान

नई दिल्ली  आईपीएल 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ही मुंबई इंडियंस के सपोर्ट स्टाफ में भी बदलाव का दौड़ जारी है। मुंबई ने हाल में ही महेला…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

लुधियाना में दूध खरीदने वालों को झटका, ₹3 प्रति किलो महंगे होंगे दाम; डेयरी मालिक बोले- कीमत नहीं बढ़ाई तो कारोबार बंद करना पड़ेगा

लुधियाना में दूध खरीदने वालों को झटका, ₹3 प्रति किलो महंगे होंगे दाम; डेयरी मालिक बोले- कीमत नहीं बढ़ाई तो कारोबार बंद करना पड़ेगा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581