कबीरधाम में सियार का आतंक, युवक पर हमले के बाद गांव में मचा हड़कंप

कवर्धा.

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में वन्य प्राणियों के हमले की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। इस बीच सियार का आतंक देखने को मिला है, जिसने बाइक सवार को लहूलुहान कर दिया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना छपरी गांव में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार देर शाम बाइक से जा रहे एक ग्रामीण पर सियार ने हमला कर दिया, जिससे उसके हाथों में गहरी चोटें आई हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने सियार को पकड़कर जाली में बंद कर दिया।

लकड़ी काटने गए ग्रामीण पर तेंदुए ने किया हमला
वहीं लोहारा वन परिक्षेत्र में ग्रामीण पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम कुटकीपारा गांव के पास जंगल में लकड़ी काटने गए एक ग्रामीण पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। हमले में ग्रामीण के हाथ और कंधे पर गंभीर चोटें आई हैं। घायल को उपचार के लिए लोहारा उपस्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। फिलहाल उसकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

अब तक तेंदुआ पकड़ से बाहर
जिले के अलग-अलग इलाकों से लगातार तेंदुए के देखे जाने की सूचनाएं मिल रही हैं। वन विभाग की टीम तेंदुए को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए जाल और पिंजरे के साथ बकरी को चारे के रूप में रखकर रेस्क्यू की तैयारी भी की गई है, लेकिन अब तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है।

घटनाओं ने बढ़ाई ग्रामीणों की चिंता
लगातार सामने आ रही इन घटनाओं ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में वन्य प्राणियों की मौजूदगी को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ऐसे में वन विभाग के सामने लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और वन्य प्राणियों को सुरक्षित रेस्क्यू करने की बड़ी चुनौती है।

Related Posts

त्यौहारों के मौसम में बांधवगढ़ के वन्यप्राणी भी मना रहे उत्सव

वन्यजीवों की बढ़ती आमद से समृद्ध हो रही बांधवगढ़ की जैव विविधता भोपाल शरद ऋतु के आगमन के साथ ही नागरिकों के साथ ही वन्य प्राणियों के लिये भी त्यौहारों…

दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अवैध शराब कतई नही बिकने पाए प्रतिबंधित पटाखों, कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप का उपयोग नही होने पाए मादक पदार्थों की अवैध खेती और इनके उपयोग पर लगाएं रोक धनतेरस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581