Iran vs West: ट्रंप, मेलोनी और मैक्रों की तस्वीर के साथ बदले का संदेश, कथित ‘हिट लिस्ट’ को लेकर बढ़ी चर्चा

तेहरान / वाशिंगटन

ईरान के सरकारी अखबार हमशहरी ने खामेनेई की मौत के लिए 13 वर्ल्ड लीडर्स को जिम्मेदार ठहराते हुए उनकी तस्वीरें छापी हैं। इनमें ट्रम्प, नेतन्याहू, मेलोनी, मैक्रों समेत बड़े लीडर्स के नाम शामिल हैं। तस्वीरों में सभी लीडर्स को नारंगी रंग की जेल यूनिफॉर्म में दिखाया गया है।

हिट लिस्ट में पहले नंबर पर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, दूसरे नंबर पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प हैं, जिनके सिर पर (Target) निशाना बना हुआ है। इस हिट लिस्ट के पब्लिश होने से पहले ही ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई अपने पिता की मौत का बदला लेने की बात कह चुके हैं।

हिट लिस्ट में ट्रम्प-नेतन्याहू समेत ये बड़े चेहरे
हमशहरी अखबार में सिर्फ ट्रम्प और नेतन्याहू ही नहीं, बल्कि अमेरिका, इजराइल और यूरोप के कई बड़े नेताओं की तस्वीरें छापी हैं। इनमें, हिट लिस्ट में सबसे ऊपर इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू हैं। उनके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का नाम है।

इसके अलावा इजराइल के रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज, अमेरिकी सेंटकॉम कमांडर ब्रैड कूपर, US रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, विदेश मंत्री मार्को रुबियो, इजराइल में अमेरिकी राजदूत माइक हकाबी, IDF चीफ लेफ्टिनेंट जनरल एयाल जामिर, इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, इजराइल के विदेश मंत्री गिदोन सार, जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर को भी इस लिस्ट में दिखाया गया है।

इन नेताओं को माना गया खामेनेई की मौत के लिए जिम्मेदार
ईरान के इस सरकारी अखबार ने इजरायल, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और इटली के इन सभी बड़े नेताओं को सीधे तौर पर अपने सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत का जिम्मेदार ठहराया है. इस लिस्ट के सामने आने के बाद से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। 
ईरान ने यूरोपीय देशों पर आरोप लगाया कि जंग के दौरान उसके इलाके पर हुए हमलों की निंदा करने में नाकाम रहे. अमेरिकी सैन्य विमानों को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की इजाजत देकर हमलों में शामिल रहे. युद्ध शुरू होने के बाद से मोजतबा खामेनेई को सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है. खबरों के मुताबिक जिस हमलों में उनके पिता मारे गए थे वे भी घायल हो गए थे। 

मुज्तबा खामेनेई ने कहा- बदला लेना जरूरी है

मुज्तबा खामेनेई ने कहा था कि बदला लेना जरूरी है. बदला लेना हमारे देश की इच्छा है. इसे हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए. ये अपराधी जिनके नाम लिस्ट में हैं, अपने बिस्तर पर शांति से मरने की इच्छा के साथ ही कब्र में ले जाएंगे। ईरान के सर्वोच्च नेता ने कहा था कि ईरान ने उन लोगों की लिस्ट तैयार की है, जिन्हें तेहरान निशाना बनाना चाहता है. हालांकि, मुज्तबा ने किसी के नाम नहीं बताए थे। 

मोजतबा बोले- जल्द बदला लिया जाएगा
रिपोर्ट के मुताबिक, यह हिट लिस्ट उस मैसेज के बाद पब्लिश की गई, जिसे ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई से जोड़ा गया है। मोजतबा खामेनेई के मैसेज में कहा गया, हम आपके खून और दोनों जंगों में मारे गए सभी लोगों के खून का बदला लेने का वादा करते हैं। यह हमारे देश की इच्छा है और इसका बदला जल्द लिया जाएगा। मोजतबा खामेनेई अब तक पब्लिक के सामने नहीं आए हैं। वह अपने पिता के अंतिम संस्कार में भी दिखाई नहीं दिए।

ट्रम्प पहले भी कर चुके हैं दावा
पिछले कुछ दिनों में ट्रम्प कई बार कह चुके हैं कि वह ईरान की हिट लिस्ट में टॉप पर हैं। करीब दो हफ्ते पहले भी हमशहरी अखबार ने अपने पहले पन्ने पर ट्रम्प की तस्वीर छापी थी। उस तस्वीर में ट्रम्प के माथे पर निशाना बना था और साथ में Certain Revenge लिखा गया था।

ट्रम्प बोले- मेरे साथ कुछ हुआ तो…
ट्रम्प ने NATO समिट में भी कहा था कि वह ईरान की हिट लिस्ट में टॉप पर हैं। इसके बाद न्यूयॉर्क पोस्ट को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि अगर उनकी हत्या होती है, तो उन्होंने पहले ही अपने प्रशासन को जरूरी निर्देश दे दिए हैं। ट्रम्प ने कहा, अगर ऐसा हुआ तो ईरान पर पहले कभी नहीं देखा गया हमला होगा।

ट्रुथ सोशल पर भी दी चेतावनी
ट्रम्प ने शनिवार को ट्रुथ सोशल पर लिखा कि ईरान की तरफ 1,000 मिसाइलें तैनात हैं और जरूरत पड़ने पर हजारों दूसरी मिसाइलें भी तुरंत दागी जा सकती हैं। अगर ईरान अमेरिका के मौजूदा राष्ट्रपति की हत्या करने या कोशिश करने की धमकी पर अमल करता है, तो अमेरिकी सेना ईरान के सभी इलाकों को पूरी तरह तबाह करने के लिए तैयार है।

हिट लिस्ट में जॉर्जिया मिलोनी भी

इस लिस्ट में डोनाल्ड ट्रंप और नेतन्याहू के अलावा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भी शामिल हैं। 

इन नेताओं को माना गया खामेनेई की मौत के लिए जिम्मेदार
ईरान के इस सरकारी अखबार ने इजरायल, अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी और इटली के इन सभी बड़े नेताओं को सीधे तौर पर अपने सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत का जिम्मेदार ठहराया है. इस लिस्ट के सामने आने के बाद से अंतरराष्ट्रीय राजनीति में तनाव बहुत ज्यादा बढ़ गया है और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। 

ईरान ने यूरोपीय देशों पर आरोप लगाया कि जंग के दौरान उसके इलाके पर हुए हमलों की निंदा करने में नाकाम रहे. अमेरिकी सैन्य विमानों को अपने हवाई क्षेत्र से गुजरने की इजाजत देकर हमलों में शामिल रहे. युद्ध शुरू होने के बाद से मोजतबा खामेनेई को सार्वजनिक रूप से नहीं देखा गया है. खबरों के मुताबिक जिस हमलों में उनके पिता मारे गए थे वे भी घायल हो गए थे। 

होर्मूज स्ट्रेट पर ईरान का बयान
ईरान की तस्नीम न्यूज एजेंसी ने कहा कि होर्मूज स्ट्रेट को लेकर फैसला सिर्फ ईरान और ओमान ही करेंगे। यह स्ट्रेट केवल ईरान और ओमान के समुद्री क्षेत्र में आता है, इसलिए इसके प्रबंधन से जुड़ा फैसला भी यही दोनों देश लेंगे। कतर की मौजूदगी सिर्फ मध्यस्थ की भूमिका तक सीमित है और वह किसी तरह का फैसला लेने के लिए बातचीत में शामिल नहीं है।

Related Posts

नेपाल में हेलिकॉप्टर हादसे का खौफनाक वीडियो आया सामने, एक विदेशी नागरिक की मौत

 काठमांडू नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में दो हेलिकॉप्टरों की टक्कर हो गई. इस हादसे में एक विदेशी नागरिक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया. दोनों…

बांग्लादेश में मजदूरों का बड़ा आंदोलन, 12 हजार से 30 हजार टका वेतन की मांग; आगजनी और तोड़फोड़ से तनाव

ढाका बांग्लादेश एक बार फिर से उबल पड़ा है. लगभग 28 महीनों के बाद लोग सड़क पर हैं. पुलिसकर्मियों पर हमले कर रहे हैं, आगजनी और पत्थरबाजी हो रही है.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581