कांग्रेस पर IP सिंह का तंज, ‘403 सीटों पर अकेले चुनाव लड़कर ताकत दिखाएं’

नई दिल्ली
समाजवादी पार्टी के नेता आईपी सिंह ने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के 150 से अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने के दावे पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि लुटियंस कांग्रेसियों यूपी की 403 सीटों पर चुनाव लड़ो, अगली 5 पुश्तों से अब कभी कोई तथाकथित गांधी PM नहीं बनेगा. 1989 से गांधी परिवार को PM की कुर्सी नसीब नहीं हुई न आगे कई दशकों तक होगी. सिंह यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसी दिल्ली में बैठकर दिन में मुंगेरी लाल के हसीन सपने देखते हैं.

राहुल गांधी को राजनीति में आए ढाई दशक बीत गए हैं: सिंह
सिंह ने कहा कि लुटियंस कांग्रेस के स्वयंभू रणनीतिकारों से सीधा सवाल है…अगर यूपी में कांग्रेस का इतना ही जनाधार है, तो 403/403 सीटों पर अकेले चुनाव लड़कर अपनी ताकत क्यों नहीं आजमाते? कब तक गठबंधन की बैसाखियों और राजनीतिक इवेंटबाजी के सहारे जनता को भ्रमित करने की कोशिश होती रहेगी? राहुल गांधी को राजनीति में आए ढाई दशक बीत गए. पीढ़ियां बदल गईं, लेकिन कांग्रेस आज भी वही सवालों के घेरे में खड़ी है. आखिर हासिल क्या हुआ?

जनता के बीच संगठन कितना मजबूत हुआ? कार्यकर्ताओं को जमीन पर कितनी ताकत मिली? सिर्फ कैमरे, मंच और बड़े-बड़े बयान राजनीति में जनाधार नहीं बनाते. जनाधार सड़क पर संघर्ष, बूथ पर संगठन और जनता के बीच लगातार मौजूदगी से बनता है. और रही कांग्रेस-भाजपा के कथित ‘पैक्ट’ की बात—तो यह आरोप नहीं, जनता के सामने उठ रहा एक राजनीतिक सवाल है.

कांग्रेस स्पष्ट  करे अपनी राजनीति: सिंह
कांग्रेस को स्पष्ट करना चाहिए कि उसकी राजनीति वास्तव में किसके लिए और किस दिशा में है. सपा मध्य प्रदेश में 120 सीटों पर अगला विधानसभा चुनाव लड़ेगी, जिसके लिए कैंडिडेट का चयन शुरू हो चुका है. अंततः फैसला मंच नहीं, जनता की अदालत करती है. विनाश काले विपरीत बुद्धि.

आपको बता दें कि 2024 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस और सपा ने मिलकर लड़ा था. ऐसे में यह  गठबंधन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी जारी रहने की उम्मीद है. हालांकि, दोनों ही पार्टियों में कुछ सीटों को लेकर खींचतान देखने को मिल रही है. वहीं आईपी सिंह के बयान से सपा-कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ने पर घमासान मच सकता है. जबकि अखिलेश यादव पहले ही अपनी पार्टी के नेताओं को कांग्रेस के खिलाफ इस तरह की बयान बाजी न करने की हिदायत दे चुके हैं. 

Related Posts

Indian Army: अब नहीं होगा ब्रिगेडियर का पद? सेना ने प्रमोशन सिस्टम बदलने की तैयारी की

नई दिल्ली भारतीय सेना अपने रैंक ढांचे में बड़ा बदलाव करने पर गंभीरता से विचार कर रही है. रक्षा सूत्रों के अनुसार सेना ब्रिगेडियर का पद समाप्त करने और कर्नल…

वोटर लिस्ट से नाम हटने पर घबराने की जरूरत नहीं, EC ने बताया कैसे दोबारा जुड़वा सकते हैं नाम

 नई दिल्ली चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट को भरोसा दिया है कि स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) के दौरान जिन लोगों के नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से कट गए हैं, वे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581