महंगाई ने फिर बढ़ाई टेंशन, रिटेल के साथ थोक महंगाई भी चढ़ी, अर्थव्यवस्था पर बढ़ा असर

 नई दिल्ली
देश में महंगाई का 'डबल अटैक' (Inflation Double Attack) हुआ है. खुदरा महंगाई के बाद अब थोक महंगाई दर भी उम्मीद से ज्यादा बढ़ी है. मंगलवार को सरकार की ओर से जून का WPI Data जारी किया गया और आंकड़ों के मुताबिक, थोक महंगाई जून में बढ़कर 9.87% पर जा पहुंची, जो इससे पहले मई महीने में 9.68% थी. होलसेल महंगाई बढ़ने में सबसे बड़ा रोल खाद्य पदार्थों की कीमतों में इजाफा और कई प्रमुख औद्योगिक कैटेगरी में प्राइस हाइक का रहा है। 

अनुमान से ज्यादा बढ़ गई महंगाई
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा मंगलवार को जारी आधिकारिक आंकड़े देश में थोक महंगाई को लेकर तमाम अर्थशास्त्रियों के अनुमानों से ज्यादा हैं. रॉयटर्स द्वारा किए गए अर्थशास्त्रियों के सर्वे में इसके 9.15% तक रहने का अनुमान लगाया गया था. सरकार की ओर से बताया गया कि थोक महंगाई में इजाफा मुख्य रूप से खाद्य पदार्थों, खनिज तेल, बुनियादी धातुओं, रसायनों और रासायनिक उत्पादों के निर्माण की बढ़ती लागत के कारण हुआ है। 

खाने-पीने की चीजों का असर
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, खाद्य सूचकांक जून में बढ़कर 6.14% हो गया, जो मई में 4.49% था, जो कि खाद्य पदार्थों की कीमतों में तेज बढ़ोतरी को दर्शाता है. खाद्य पदार्थों की कीमतों में महीने दर महीने 3.75% की बढ़ोतरी देखने को मिली है, जबकि जबकि गैर-खाद्य पदार्थों की कीमतों में 1.43% का इजाफा हुआ। 

मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स के तहत 24 विनिर्माण समूहों में से 22 समूहों की कीमतों में हर महीने बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. सबसे अधिक इजाफा बुनियादी धातुओं, रसायनों और रासायनिक उत्पादों, खाद्य उत्पादों, मशीनरी और उपकरणों में देखने को मिला है। 

ईंधन, बिजली और दवाएं सस्ती 
दवाइयों, औषधीय रसायनों और वनस्पति प्रोडक्ट्स की कीमतों में गिरावट आई. जबकि ईंधन और बिजली का सूचकांक 113.0 से घटकर 111.1 हो गया. मिनरल ऑयल की सालाना महंगाई दर 46.48 प्रतिशत दर्ज की गई. इसके अलावा बेसिक मेटल्स में महंगाई दर 12.31%, इलेक्ट्रिकल उपकरणों पर महंगाई दर 11.03% और टेक्सटाइल्स पर 10.85% रिकॉर्ड की गई।  

खुदरा महंगाई RBI के टारगेट से ऊपर
इससे पहले सोमवार को सरकार ने खुदरा महंगाई दर का डेटा जारी किया था. जून में खुदरा महंगाई तेजी से बढ़ते हुए भारतीय रिजर्व बैंक यानी RBI के तय 4% के टारगेट के पार निकल गई है. CPI Data पर नजर डालें तो महंगाई 4.38% हो गई है. ये लगातार छठा महीने है, जबकि महंगाई दर में बढ़ोतरी हुई है. इससे पहले मई महीने में भी इसमें बढ़ोतरी देखने को मिली थी। 

Related Posts

क्या वायुसेना को वापस मिलेगी रेस कोर्स की जमीन? राजनाथ सिंह के सामने उठी मांग

 नई दिल्ली दिल्ली में भारतीय वायु सेना की जमीन को लेकर केंद्र सरकार के दो महत्वपूर्ण मंत्रालयों और रक्षा प्रतिष्ठान के बीच विवाद की स्थिति बनती दिखाई दे रही है.…

त्रिपुरा में गश्त के दौरान BSF जवानों पर हमला, पुलिस ने 9 लोगों को दबोचा

अगरतला त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के बॉक्सानगर के आशाबाड़ी इलाके में BSF जवानों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581