भारत ने फिर चटाई पाकिस्तान को धूल, हॉकी प्रो लीग में रोमांचक मुकाबला जीती हरमनप्रीत ब्रिगेड

लंदन

एफआईएच प्रो लीग 2025-26 में भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को एक ब्लॉकबस्टर मुकाबले में 4-3 से हरा दिया. यह मुकाबला 23 जून (मंगलवार) को लंदन के ली वैली हॉकी और टेनिस सेंटर में खेला गया, जहां भारतीय टीम ने जबरदस्त खेल का प्रदर्शन किया. भारत रॉटरडैम लेग में ओलंपिक चैम्पियन नीदरलैंड्स पर जीत हासिल करने के बाद इस मैच में उतरा था। 

भारत की ओर से अभिषेक (22 वें मिनट), नीलकांत शर्मा (24वें मिनट), सुखजीत सिंह (40वें मिनट) और राजिंदर सिंह (52वें मिनट) ने गोल दागे. वहीं पाकिस्तान की ओर से नदीम अहमद (8वें मिनट), कप्तान अबू महमूद (53वें मिनट) और मोइन शकील (60वें मिनट) ने गोल स्कोर किए। 

ऐसा रहा दोनों टीमों के बीच मुकाबला
मुकाबले में पाकिस्तानी टीम ने अप्रत्याशित रूप से बढ़त ले ली थी. पहले क्वार्टर के 8वें मिनट में नदीम अहमद ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा. हालांकि भारतीय टीम ने पहले क्वार्टर ने पूरी तरह दबदबा बनाए रखा और उसके पास गोल करने के कई मौके मिले, लेकिन वो उन्हें भुना नहीं सकी। 

दूसरा क्वार्टर पूरी तरह भारतीय टीम के नाम रहा. इस क्वार्टर के 7वें मिनट में दिलप्रीत सिंह के शॉट पर पाकिस्तानी गोलकीपर ने जोरदार सेव किया, लेकिन रिबाउंड पर अभिषेक ने गेंद को गोलपोस्ट में डालकर भारतीय टीम को 1-1 की बराबरी दिला दी. दो मिनट बाद ही नीलकांत शर्मा ने पाकिस्तानी डिफेंस को भेदते हुए शानदार फील्ड गोल दागा. हाफटाइम तक भारतीय टीम 2-1 से आगे थी। 

तीसरे क्वार्टर में भी भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया, लेकिन वो एक ही गोल कर सकी. सुखजीत सिंह ने तीसरे क्वार्टर के 10वें मिनट में गोलपोस्ट की ओर पीठ कर गेंद को रिसीव किया, फिर अपनी स्टिक से उसे हवा में उछाला और जोरदार शॉट लगाकर गेंद को गोल में पहुंचा दिया। 

चौथे क्वार्टर में दोनों टीमों ने आक्रामक खेल का नजार पेश किया. इस क्वार्टर के सातवें मिनट में राजिंदर सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर बेहतरीन गोल किया. कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गेंद को राजिंदर की तरफ पास दिया, जिन्होंने शानदार शॉट लगाकर टीम की लीड 4-1 कर दी. इसके बाद पाकिस्तानी टीम ने दो गोल कर मुकाबले को जरूर रोमांचक बनाया। 

पिछले 10 सालों में भारत का दबदबा
मेन्स हॉकी में भारत और पाकिस्तान के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली है. पाकिस्तान ने 82 मैच जीते हैं जबकि भारत ने 68 मैचों में जीत दर्ज की. हालांकि पिछले 10 वर्षों में भारत का दबदबा रहा है. पिछले 10 वर्षों में दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में भारत का पलड़ा भारी है. भारतीय टीम 18 मैचों में पाकिस्तान के खिलाफ अपराजित रही है. इसमें 16 जीत और दो ड्रॉ शामिल हैं। 
भारत अब एफआईएच प्रो लीग के मौजूदा सीजन में 13 मैचों में तीन जीत के साथ 7वें स्थान पर आ चुका है. दूसरी ओर पाकिस्तान अंक तालिका में सबसे नीचे है क्योंकि वह अपने सभी 13 मैच हार चुका है. लंदन लेग में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ एक और मुकाबला खेलना है. साथ ही उसके दो मैच इंग्लैंड के खिलाफ होने हैं। 

Related Posts

बारिश से प्रभावित मैच में भारत का धमाका, कोहली ने 51 गेंदों में ठोके 74 रन

नई दिल्ली  अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और बाद में विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक की वजह से भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को…

रणजी ट्रॉफी: एक जीत के बाद भी पूरी टीम बाहर, अध्यक्ष-सचिव की लड़ाई में फंसे खिलाड़ी

नई दिल्ली  रणजी ट्रॉफी में मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के अंदर चल रही खींचतान के कारण बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नागालैंड के खिलाफ प्लेट डिवीजन के मुकाबले से ठीक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581