ट्राई नेशन फाइनल में भारत का दबदबा: श्रीलंका को जीत के लिए 378 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य

 दांबुला
इंडिया ए और श्रीलंका ए टीम के बीच आज ट्राई नेशन वनडे सीरीज का फाइनल मुकाबला दांबुला में खेला जा रहा है। इस खिताबी मैच में श्रीलंका की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। हालांकि, भारत ने 377 रन बनाकर श्रीलंका के होश उड़ा दिए। श्रीलंका ए के सामने अब 378 रनों का विशाल लक्ष्य इस दबाव भरे फाइनल में है। इस मैच में वैभव सूर्यवंशी ने तूफानी 94 रनों की पारी खेली, जबकि तिलक वर्मा ने 67 रन बनाए। अनुकूल रॉय ने 15 गेंदों में 39 रन बनाकर मैच को अच्छे से फिनिश किया। ऋतुराज गायकवाड़ और प्रियांश आर्या के बल्ले से भी रन आए।

इंडिया ए की पारी
टॉस हारने के बाद इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और 3 ओवर में ही 50 रनों का आंकड़ा वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या ने पूरा कर लिया था। 6.3 ओवर में ही 100 रन भी दोनों ने जोड़ लिए थे। इस दौरान वैभव ने महज 11 गेंदों में फिफ्टी पूरी की थी। वे 29 गेंदों में 94 रन बनाकर आउट हुए। उस गेंद पर छक्का लगता तो वे संयुक्त रूप से सबसे तेज शतक जड़ने वाले लिस्ट ए क्रिकेटर बन जाते। धक्का-मुक्की भूलकर वैभव सूर्यवंशी इस बार बल्ले से बरसे और श्रीलंका के खिलाफ 18 चौके-छक्के जड़ दिए। पिछले मैच में उन्होंने धक्का-मुक्की की थी। प्रियांश आर्या 29 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हो गए। 6 चौके और एक छक्का उन्होंने अपनी पारी में लगाया। दुलज समुदिता ने उनको वियासकांत के हाथों कैच आउट कराया।

मोहम्मद शिराज ने ऋतुराज गायकवाड़ को बोल्ड किया। इस तरह भारत ने तीसरा विकेट गंवाया। 51 गेंदों में 40 रन 2 चौके और एक छक्के की मदद से गायकवाड़ ने बनाए। 70 गेंदों में तिलक वर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया, जो इस सीरीज में उनका चौथा अर्धशतक है। कमाल की बल्लेबाजी उन्होंने इन पांच मैचों में की है। वे इस ट्राई नेशन सीरीज में कप्तान भी हैं। कुमार कुशाग्र के रूप में भारत ने चौथा विकेट गंवाया। वे 39 गेंदों में 36 रनों की पारी खेलकर आउट हुए। 3 चौके और एक छक्का इस पारी में उन्होंने जड़ा। रविंदु फर्नांडो ने उन्हें lbw आउट किया। तिलक वर्मा ने फाइनल मैच में 90 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली। 4 चौके और एक छक्का अपनी इस पारी में उन्होंने जड़ा। वनुजा सहन ने उन्हें अविष्का फर्नांडो के हाथों कैच आउट कराया और भारत को पांचवां झटका दिया।

रविंदु फर्नांडो ने सूर्यांश शेड्गे को भी बोल्ड कर दिया। वे 6 गेंदों में सिर्फ दो रन बना सके। कुछ इसी तरह कुमार कुशाग्र भी आउट हुए थे।

इंडिया A की प्लेइंग इलेवन
प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, विपराज निगम, अशोक शर्मा और यश ठाकुर

श्रीलंका A की प्लेइंग इलेवन
निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिडू फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, मोहम्मद शिराज, विजयकांत व्यासकांथ, दुलाज समुदिता, कुगाथास मथुलन

इंडिया A स्क्वाड: प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), कुमार कुशाग्र (विकेट कीपर), सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, आयुष बडोनी, प्रभसिमरन सिंह, अरशद खान, अशोक शर्मा

श्रीलंका A स्क्वाड: निरोशन डिकवेला (विकेट कीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिडू फर्नांडो, सदीरा समरविक्रमा, सहान अराचिगे (कप्तान), अहान विक्रमसिंघे, रविन्दु फर्नांडो, वानुजा सहान, विजयकांथ व्यासकांथ, दुलाज समुदिता, कुगाथास मथुलन, विशेन हलम्बगे, गरुका संकेथ, चमिका गुणसेकरा, मोहम्मद शिराज, चमिका करुणारत्ने

Related Posts

बारिश से प्रभावित मैच में भारत का धमाका, कोहली ने 51 गेंदों में ठोके 74 रन

नई दिल्ली  अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और बाद में विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक की वजह से भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को…

रणजी ट्रॉफी: एक जीत के बाद भी पूरी टीम बाहर, अध्यक्ष-सचिव की लड़ाई में फंसे खिलाड़ी

नई दिल्ली  रणजी ट्रॉफी में मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के अंदर चल रही खींचतान के कारण बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नागालैंड के खिलाफ प्लेट डिवीजन के मुकाबले से ठीक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581