कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का दबदबा, 10 मुक्केबाज फाइनल में पहुंचे; अब गोल्ड जीतने की बारी

 ग्लासगो

ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों ने स्वर्ण पदकों की उम्मीदों को नई उड़ान दे दी है. शुक्रवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में भारत के 10 मुक्केबाजों ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह बना ली. अब भारत के पास बॉक्सिंग में 10 गोल्ड मेडल जीतने का शानदार मौका है। 

फाइनल में पहुंचने वाली विमेंस बॉक्सर्स में लवलीना बोरगोहेन (75 किग्रा), जैस्मिन लेंबोरिया (57 किग्रा), अरुंधति चौधरी (70 किग्रा), प्रीति पवार (54 किग्रा), साक्षी (51 किग्रा) और प्रिया घणघस (60 किग्रा) शामिल हैं. वहीं पुरुषों मे जादुमणि सिंह (55 किग्रा), सचिन सिवाच (60 किग्रा), अंकुश पंघाल (80 किग्रा) और नरेंद्र बरवाल (90+ किग्रा) ने फाइनल का टिकट कटाया। 

महिलाओं के 75 किलोग्राम वर्ग में ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन ने तुवालू की तरोना खानम बदी पसोनी ताफाकी को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया. लवलीना ने पहले राउंड से ही मुकाबले पर पूरी तरह नियंत्रण बनाए रखा और अपनी लंबी रीच, शानदार फुटवर्क और सटीक पंचों से विरोधी को कोई मौका नहीं दिया। 

विश्व चैम्पियन जैस्मिन लेंबोरिया ने महिलाओं के 57 किलोग्राम वर्ग में लेसोथो की मुक्केबाज रापेलांग मासेलेला को पूरी तरह दबाव में रखा. लवलीना की प्रतिद्वंद्वी को दूसरे राउंड तक तीन बार स्टैंडिंग काउंट मिला, जिसके बाद रेफरी ने मुकाबला रोकते हुए जैस्मिन को RSC (रेफरी स्टॉप्स कॉन्टेस्ट) के जरिए विजेता घोषित कर दिया। 

अरुंधति ने किया सबसे बड़ा उलटफेर
दिन का सबसे बड़ा उलटफेर अरुंधति चौधरी ने किया. उन्होंने महिलाओं के 70 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में गत चैम्पियन वेल्स की रोजी एक्लेस को 4-0 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया. अरुंधति ने पहले दो राउंड में शानदार मुक्केबाजी करते हुए रोजी को स्टैंडिंग काउंट लेने पर मजबूर कर दिया। 

एशियन गेम्स 2022 की ब्रॉन्ज मेडलिस्ट प्रीति पवार ने जाम्बिया की कैथरीन मवापे को 5-0 से हराया. उनकी प्रतिद्वंद्वी को मुकाबले के दौरान तीन बार स्टैंडिंग काउंट मिला. अब फाइनल में उनका सामना कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो से होगा। 

महिलाओं के 51 किलोग्राम वर्ग में साक्षी ने कनाडा की एम्बर जेन वॉल को 5-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि प्रिया घणघस ने इंग्लैंड की लुसी किंग्स-व्हीटली को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से हराया। 

पुरुषों के 55 किलोग्राम वर्ग में जादुमणि सिंह ने नामीबिया के पीपीएम हाओसेब को 5-0 से मात दी. उधर सचिन सिवाच ने 60 किलोग्राम वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए वेल्स के ओवेन हैरिस-एलन को मात देकर फाइनल में जगह बनाई. 80 किलोग्राम वर्ग में अंकुश पंघाल ने घाना के जोशुआ ओफोरी को 5-0 से हराया, जबकि सुपर हैवीवेट (90+ किग्रा) में नरेंद्र बरवाल ने त्रिनिदाद एवं टोबैगो के नाइजेल पॉल को एकतरफा अंदाज में 5-0 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। 

Related Posts

विल यंग का तूफानी शतक, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 334 रनों का टारगेट; श्रेयस अय्यर के सामने बड़ी चुनौती

नई दिल्ली  भारत और न्यूजीलैंड के बीच जारी वनडे सीरीज का चौथा और सबसे अहम मुकाबला चल रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। श्रेयस अय्यर…

क्रिकेट फैंस हो जाएं तैयार! 2035 में वनडे वर्ल्ड कप समेत 6 ICC टूर्नामेंट का शेड्यूल आया सामने

नई दिल्ली  आईसीसी ने साल 2032 से 2035 तक का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस दौरान 4 साल में आईसीसी के 6 टूर्नामेंट खेले जाएंगे। इसकी शुरुआत 2032 में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

Electricity Bill राहत: पंजाब में 24.86 लाख उपभोक्ताओं का ब्याज और जुर्माना माफ, जानें OTS योजना का लाभ

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

मरीजों के पैसों पर ढाबा संचालक की नजर, PGI में ठगी के लिए अपनाया अनोखा तरीका

Verka Milk Price Hike: पंजाब में आज से महंगा मिलेगा दूध, जानें नए रेट

Verka Milk Price Hike: पंजाब में आज से महंगा मिलेगा दूध, जानें नए रेट

पंजाब में पराली जलाने वालों पर शिकंजा, 1,259 FIR दर्ज; फिरोजपुर बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

पंजाब में पराली जलाने वालों पर शिकंजा, 1,259 FIR दर्ज; फिरोजपुर बना सबसे बड़ा हॉटस्पॉट

अकाली दल और बीजेपी मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव? 70-47 सीटों के बंटवारे पर बन सकती है सहमति

अकाली दल और बीजेपी मिलकर लड़ेंगे पंजाब चुनाव? 70-47 सीटों के बंटवारे पर बन सकती है सहमति

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581