भारत ने 68 गेंद शेष रहते पाकिस्तान को हराया, हार के बाद वहाब रियाज के बयान ने चौंकाया

नई दिल्ली
भारत के खिलाफ पाकिस्तान को शनिवार के दिन विमेंस एशिया कप में बड़ी हार का सामना करना पड़ा. भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से शिकस्त देकर एशिया कप में जीत के सिलसिले को बरकरार रखा है l  

इतनी बड़ी हार झेलने के बाद पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम के मुख्य कोच वहाब रियाज ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कुछ ऐसा कहा कि जिसने फैन्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. टीम के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद कोच ने एक बड़ा दावा कर दिया है l

पिछले मैच में टीम के महज 55 रनों पर ढेर हो जाने के बावजूद रियाज ने दावा किया कि इस एशिया कप को जीतने की सबसे प्रबल दावेदार उनकी टीम ही है. उन्होंने खिलाड़ियों पर भरोसा जताते हुए कहा कि आने वाले मुकाबलों में पाकिस्तान के खिलाड़ी और बेहतर प्रदर्शन करेंगे l
    
भारत ने पाक को 7 विकेट से हराया
दुबई में खेले गए एक अहम मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तानी बल्लेबाजों की धज्जियां उड़ा दीं. पाकिस्तान की टीम 18.1 ओवर में सिर्फ 55 रन बनाकर सिमट गई, जो महिला टी20 इंटरनेशनल में उनका सबसे शर्मनाक स्कोर है. जवाब में भारतीय टीम ने महज 8.4 ओवरों में 3 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया l

कोच का हैरान करने वाला बयान
इतनी करारी हार के बाद वहाब रियाज प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए. उन्होंने इस दौरान कुछ ऐसा कहा कि सबको हैरान कर दिया. कोच रियाज ने कहा कि मेरा अब भी मानना है कि इस एशिया कप की ट्रॉफी उठाने के लिए पाकिस्तान ही सबसे बेहतरीन टीम है, क्योंकि यहां के हालात हमारे खेल के बिल्कुल अनुकूल हैं l

ताश के पत्तों की तरह ढही टीम
मैच की शुरुआत में पाकिस्तान की टीम बिना कोई विकेट खोए 27 रन बनाकर ठीक स्थिति में दिख रही थी. लेकिन इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि पाकिस्तानी पारी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई. भारत की तरफ से श्री चरणी ने 3 विकेट चटकाए, जबकि दीप्ति शर्मा और प्रेमा रावत ने 2-2 विकेट झटके l

56 रनों के बेहद आसान लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने बिना कोई वक्त गंवाए हमला बोला और 68 गेंदें बाकी रहते ही 7 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज कर ली. इस जीत के साथ भारत ने अपनी ग्रुप में बढ़त और मजबूत कर ली है l

Related Posts

क्या 2027 में फिर दिखेगी रोहित-कोहली की जोड़ी? स्टार स्पोर्ट्स के वीडियो ने मचाई हलचल

नई दिल्ली एक वीड‍ियो आया है, जिसमें सवाल‍िया अंदाज में पूछा गया कि क्या व‍िराट कोहली 2027 में अपना दूसरा वर्ल्ड कप जीतेंगे? अगले वीड‍ियो फ्रेम में रोहित शर्मा द‍िखते…

पाकिस्तान क्रिकेट में फिर फिक्सिंग की चर्चा, लगातार नो बॉल से बढ़ी चिंता

नई दिल्ली पाकिस्तान क्रिकेट टीम एक बार फिर अपने प्रदर्शन से ज्यादा विवादों और गलतियों को लेकर चर्चा में है। इस बार मामला टेस्ट क्रिकेट में नो बॉल का है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581