बीकानेर में ऐतिहासिक होगा स्वतंत्रता दिवस, 18 साल बाद लौटेगा राज्य स्तरीय समारोह

बीकानेर
बीकानेर के लिए इस बार का स्वतंत्रता दिवस बेहद खास और ऐतिहासिक होने जा रहा है. 18 साल के लंबे इंतजार के बाद बीकानेर को एक बार फिर राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की मेजबानी करने का गौरव मिल रहा है. आगामी 15 अगस्त को प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बीकानेर के ऐतिहासिक डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में ध्वजारोहण करेंगे. खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने अपने आवास पर जनसुनवाई के दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए यह जानकारी दी. मंत्री गोदारा ने बताया कि इससे पूर्व तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने बीकानेर में राज्य स्तरीय समारोह के दौरान ध्वजारोहण किया था. तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के पहले कार्यकाल में बीकानेर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया था.

अब 18 साल बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की उपस्थिति में बीकानेर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन होगा. पिछले वर्ष 2025 में  79वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भजनलाल शर्मा ने जोधपुर के बरकतुल्लाह खान स्टेडियम में राज्य स्तरीय समारोह पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया था.

शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए उपस्थिति आवश्यक
वही छात्र संघ चुनाव के सवाल पर खाद्य आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने कहा कि छात्रों को राजनीति में उतरने से पहले महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों की कक्षाओं में अपनी नियमित उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए. उन्होंने कहा कि जब तक छात्र कक्षाओं में नहीं बैठेंगे और अपनी उपस्थिति पूरी नहीं करेंगे, तब तक शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार संभव नहीं है.

वहीं बीकानेर संभाग के सबसे बड़े पीबीएम अस्पताल में मरीजों को हो रही परेशानियों और अव्यवस्थाओं के सवाल पर  मंत्री ने डॉक्टरों को संवेदनशीलता बरतने की सलाह देते हुए कहा कि चिकित्सकों का पहला कर्तव्य मरीज की तकलीफ दूर करना है. लेकिन इसके साथ ही उन्हें अस्पताल की आंतरिक समस्याओं और व्यवस्थाओं पर भी पैनी नजर रखनी चाहिए ताकि आमजन को इलाज के दौरान कोई दिक्कत न हो. जनसुनवाई के दौरान मंत्री सुमित गोदारा ने बीकानेर क्षेत्र के आम लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए

Related Posts

पहले युवाओं के बीच धर्म, सनातन और संस्कृति को लेकर असमंजस की स्थिति थी: आकाश दास जी

बोले- बाहर का दीप तभी सार्थक, जब हर भारतीय के हृदय में जले राम के आदर्शों का दीप शशिकांत दास जी महाराज ने कहा- अयोध्या का वर्तमान स्वरूप करा रहा…

धीरेंद्र शास्त्री विवाद पर गरमाई MP की सियासत, दामोदर यादव ने दी आंदोलन की चेतावनी

भोपाल  बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भगवान श्रीकृष्ण और भगवान राम को लेकर दिए गए बयानों पर विवाद बढ़ता जा रहा है। आजाद समाज पार्टी के नेता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581