लिफ्ट निर्माण में देरी से अटका जगदलपुर स्टेशन का लोकार्पण

जगदलपुर.

जगदलपुर रेलवे स्टेशन को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन एक अधूरी सुविधा पूरे स्टेशन के उद्घाटन में बाधा बनी हुई है। अमृत स्टेशन योजना के तहत करीब 26 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन का कायाकल्प किया गया है।

नया स्टेशन भवन, विशाल फुटओवर ब्रिज और प्लेटफार्मों का विस्तार जैसे कई काम पूरे किए जा चुके हैं। प्लेटफार्म की लंबाई 530 मीटर तक बढ़ाई गई है, वहीं 11 नए प्लेटफार्म शेड भी तैयार किए गए हैं। इसके साथ ही यात्रियों की सुविधा के लिए चार लिफ्ट लगाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन लिफ्ट निर्माण में देरी के चलते स्टेशन भवन का उद्घाटन लगातार टलता रहा है। 15 अगस्त और बस्तर दशहरा के आसपास उद्घाटन की चर्चाएं थीं, लेकिन यात्रियों को इसका लाभ नहीं मिल सका। बताया जा रहा है कि पहले जिम्मेदारी संभाल रही एजेंसी समय पर काम पूरा नहीं कर पाई। अब लिफ्ट लगाने के लिए दूसरी एजेंसी को जिम्मेदारी दिए जाने की जानकारी सामने आई है।

उधर, केके रेललाइन पर भूस्खलन के कारण रेल परिवहन प्रभावित होने से भी स्टेशन की शुरुआत की योजना पर असर पड़ा है। सवाल यह है कि करोड़ों के विकास कार्यों के बावजूद यात्रियों को जरूरी सुविधाओं के लिए आखिर कितना और इंतजार करना पड़ेगा।

Related Posts

भिलाई में वोटर लिस्ट की जांच में मिली गड़बड़ी, चार अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

भिलाई. नगर पालिका आम निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की जा रही निर्वाचक नामावली में मतदाता स्थानांतरित त्रुटि की सूचना सामने आई है। भिलाई चरोदा निगम के 40 वार्डों में से…

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

चंडीगढ़. मोहाली में सरकारी जमीन के आवंटन के बाद निजी बिल्डर को कथित तौर पर फायदा पहुंचाने के मामले में गमाडा के अधिकारियों की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े हो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, एयरपोर्ट पर गुलाबचंद कटारिया ने किया स्वागत

अमित शाह का चंडीगढ़ दौरा, एयरपोर्ट पर गुलाबचंद कटारिया ने किया स्वागत

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

रचनात्मकता और मासूमियत का संगम: ‘द क्रिएटिव बीज़’ ने किडप्रेन्योर कार्यक्रम में नवीन उत्पादों से सबका दिल जीता

नशा तस्करों के लिए 35 विशेष अदालतें, पंजाब में सड़क विकास और किसानों को राहत

नशा तस्करों के लिए 35 विशेष अदालतें, पंजाब में सड़क विकास और किसानों को राहत

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

504 करोड़ के घोटाले में बढ़ीं रिभव की मुश्किलें, कोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581