SIR अभियान में कैथल का शानदार प्रदर्शन, 6 लाख ऑनलाइन गणना प्रपत्र के साथ प्रदेश में दूसरे नंबर पर पहुँचा

कैथल.

डीसी अपराजिता ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण मतदाता अभियान के तहत बीएलओ द्वारा आमजन को वितरित किए गए गणना प्रपत्रों का 14 जुलाई से पहले बीएलओ के पास जमा करवाना है, इसलिए जिन लोगों ने बीएलओ द्वारा वितरित किए गए प्रपत्रों को अभी तक बीएलओ के पास वापस जमा नहीं करवाया है, वे निर्धारित अवधि से पहले हर हाल में ये प्रपत्र जमा करवा दें, ताकि मतदाता सूची में उनका नाम अपडेट किया जा सके।

प्रदेश में गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज्ड करने में कैथल जिला प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। चारों विधानसभा क्षेत्रों में छह लाख 73 हजार 22 गणना प्रपत्रों को डिजिटाइज्ड किया जा चुका है, जोकि 81.26 प्रतिशत कार्य है। सभी एसडीएम एसआईआर प्रक्रिया पर पूरी तरह से निगरानी रखें। डीसी अपराजिता बुधवार को लघु सचिवालय स्थित वीडियो कांफ्रेंस हाल में एसआईआर को लेकर सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक को संबोधित कर रहीं थीं। इससे पहले हरियाणा निर्वाचन आयोग के सीईओ ए श्रीनिवास द्वारा प्रदेश के सभी उपायुक्तों को एसआईआर विषय पर आवश्यक निर्देश जारी किए।

डीसी ने अधिकारियों व कर्मचारियों से कहा कि वे एसआईआर कार्य में तेजी लाएं। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आगामी 14 जुलाई के बाद प्रपत्र वापस नहीं लिया जा सकेंगे, इसलिए जो भी आमजन अभी तक प्रपत्र जमा नहीं करवा पाए हैं। वे निर्धारित अवधि में इन्हें जमा करवा दें। इसके लिए बीएलओ भी सक्रियता से प्रयास करें। उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों का आह्वान किया कि वे अपने-अपने बीएलए एक व बीएलए दो को भी इस प्रक्रिया में सक्रियता से भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

इस मौके पर एडीसी डॉ. सुशील कुमार, डीएमसी कपिल शर्मा, कलायत एसडीएम अजय हुड्डा, गुहला एसडीएम मनीष कुमार यादव, सीटीएम कैप्टन प्रमेश सिंह के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

सालाना 6 हजार रुपये की सहायता से खाद-बीज की चिंता हुई कम, खेती के प्रति बढ़ा आत्मविश्वास

रायपुर खेती के लिए समय पर खाद-बीज की व्यवस्था हो जाए और फसल अच्छी हो, यही हर किसान की सबसे बड़ी उम्मीद होती है। सीमित कृषि भूमि और आर्थिक संसाधनों…

अमेठी-सुलतानपुर के ग्रामीणों का सफर होगा आसान, दंडेश्वर धाम के पास बनेगा दीर्घ सेतु

लखनऊ  उत्तर प्रदेश के अमेठी के लिए राहत की खबर है। गोमती नदी पर दंडेश्वर घाट के पास पीपा पुल की जगह अब पक्का पुल बनाया जाएगा। जगदीशपुर विधायक सुरेश…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581