12वीं पास हैं तो जरूर करें अप्लाई, SSC CHSL में 2,536 वैकेंसी; हर महीने ₹92 हजार तक सैलरी

नई दिल्ली
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने कंबाइंड हायर सेकेंडरी लेवल यानी CHSL में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसके साथ ही आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. लंबे समय से सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए करियर में आगे बढ़ने के सबसे अच्छा मौका है. ये मौका इसलिए भी खास है क्योंकि 12वीं पास उम्मीदवार भी इन पदों पर अप्लाई कर सकते हैं. भर्ती कुल 2.536 पदों पर होनी है. ध्यान रहे कि इस बार SSC ने भी भर्ती में कई बदलाव किए हैं. हालांकि, पहले भर्ती से जुड़ी प्रक्रिया के बारे में जान लेते हैं। 

कब तक कर सकते हैं आवेदन? 
बता दें कि इन पदों पर आवेदन 7 सितंबर से शुरू हो चुके हैं, जो 7 अक्टूबर तक चलेंगे. वहीं, फीस जमा करने की आखिरी तारीख 8 अक्टूबर निर्धारित की गई है. 12वीं पास उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. लेकिन जारी हुए कुछ पदों पर कुछ विषय अनिवार्य किए गए हैं. इनमें SSC और संस्कृति मंत्रालय और उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में डाटा एंट्री ऑपरेटर पद में भर्ती के लिए 12वीं साइंस स्ट्रीम से मैथ सब्जेक्ट में पास होना अनिवार्य है।  

एज लिमिट पर फोकस 
वहीं, इन पदों पर एज की बात करें, तो 18 से 27 साल के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर होगी. हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कैटेगरी के मुताबिक, 3 से 5 साल की छूट दी जाएगी। 

कैसे होगा सिलेक्शन और कितनी मिलेगी सैलरी?
इस भर्ती के तहत कई पदों पर हायरिंग होने वाली है, तो सैलरी भी अलग-अलग पदों के मुताबिक मिलेगी. लेकिन अगर सैलरी की बात करें, तो हर महीने पदों के मुताबिक, 19,900 से 92,300 रुपये तक की सैलरी मिल सकती है. सिलेक्शन प्रोसेस रिटन एग्जाम के आधार पर किया जाएगा. उम्मीदवारों को टियर-1 और 2 परीक्षा में शामिल होना होगा. इतना ही नहीं मेरिट में आने वाले उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर नियुक्ति दी जाएगी। 

Related Posts

मंगलवार राशिफल: नौकरी, व्यापार और प्रेम जीवन में क्या होगा खास? जानें सभी 12 राशियों का हाल

मेष राशि आज के दिन खुद पर भरोसा करें। मूड में बदलाव आपको क्लैरिटी पाने में मदद करेगा। धन कमाने के आपको मौके मिलेंगे। स्टेबिलिटी को मजबूत करने के लिए…

16 नवंबर राशिफल: किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किसकी बढ़ेंगी मुश्किलें? जानें अपना दैनिक भविष्यफल

मेष राशि– सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों में पैसे खर्च हो सकते हैं। व्यापारियों को मनचाहा लाभ होगा। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। शादीशुदा लोगों की जिंदगी में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

धान कटाई लगभग पूरी, पराली प्रदूषण पर पंजाब सरकार सख्त, हजारों मामलों में कार्रवाई तेज

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

पंजाब चुनाव से पहले भाजपा का बड़ा कदम, राघव चड्ढा को मिली नई जिम्मेदारी

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

लाउड म्यूजिक बजाना पड़ेगा महंगा, चंडीगढ़ में उल्लंघन पर 1 लाख तक जुर्माना

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

चंडीगढ़ में ट्रैफिक चालान पर राहत, 100 रुपये में केस निपटाने की मिल रही सुविधा

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581