दिल्ली में 11 सितंबर को छुट्टी का ऐलान, BRICS Summit को लेकर सरकार ने जारी किया बड़ा फैसला

नई दिल्ली

देश की राजधानी दिल्ली में होने जा रहे 18वें BRICS शिखर सम्मेलन को लेकर दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने 11 सितंबर 2026, शुक्रवार को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है. इस फैसले से दिल्ली के लोगों को लगातार तीन दिनों का लंबा वीकेंड मिलने की संभावना है. सरकार का कहना है कि सम्मेलन के दौरान सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। 

सभी सरकारी कार्यालयों में रहेगा अवकाश
दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (को-ऑर्डिनेशन ब्रांच) की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार उपराज्यपाल ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में 11 सितंबर को अवकाश घोषित किया है. इस दिन इन संस्थानों में नियमित कामकाज नहीं होगा। 

BRICS सम्मेलन के कारण लिया गया निर्णय
सरकारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि BRICS शिखर सम्मेलन के आयोजन और उससे जुड़ी व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए यह अवकाश घोषित किया गया है. सम्मेलन में कई देशों के शीर्ष नेता और प्रतिनिधि शामिल हो सकते हैं। 

ऐसे में राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और प्रशासनिक तैयारियों को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. सम्मेलन के दौरान दिल्ली के कई हिस्सों में ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो सकती है. सुरक्षा एजेंसियां बड़े स्तर पर तैनात रहेंगी और कुछ मार्गों पर विशेष प्रतिबंध भी लगाए जा सकते हैं. इस वजह से आम लोगों को यात्रा की योजना पहले से बनाकर चलने की सलाह दी जा रही है। 

Related Posts

अनुराग शर्मा, आरू साहू और बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल के गीतों पर झूमे दर्शक

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत, नृत्य और सुरों की शानदार प्रस्तुतियों से सराबोर रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति के साथ देश की विविध सांस्कृतिक…

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों के समर्पण, परिश्रम और टीम भावना की सराहना की

भोपाल  राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में मध्यप्रदेश पुलिस की ओर से हॉक फोर्स, 7वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581