हिमाचल की पारंपरिक डिश ‘कच्चे आम की माहनी’, गर्मियों में देती है खट्टा-मीठा स्वाद

गर्मियों का मौसम आते ही हर घर की रसोई में कच्चे आम की खुशबू फैलने लगती है. कहीं आमपना बनता है, कहीं अचार डाला जाता है, तो कहीं चटनी के बिना खाना अधूरा लगता है. लेकिन भारत के पहाड़ी इलाकों में कच्चे आम से एक ऐसी टेस्टी ट्रेडिशनल डिश बनाई जाती है, जिसके बारे में कम लोग जानते हैं.

हिमाचल प्रदेश में खासतौर पर कच्चे आम से गर्मियों में कच्चे आम की माहनी बनती है, यह सिर्फ एक डिश नहीं, बल्कि पहाड़ों की रसोई से निकली वह विरासत है, जो स्वाद, सेहत और मौसम तीनों का बेहतरीन कॉम्बिनेशन मानी जाती है.

हिमाचली थाली की शान है माहनी
हिमाचल प्रदेश खाने का स्वाद हमेशा ही लोगों को अपनी तरफ खींचता है, चाहे फिर सिड्डू हो या चंबा के राजमा, लेकिन हिमाचल की पारंपरिक थाली में माहनी की भी बहुत खास जगह है, आमतौर पर इसे त्योहारों, खास अवसरों और गर्मियों के दिनों में बनाया जाता है.

पहाड़ी खट्टी-मीठी करी
कच्चे आम की माहनी की खासियत है इसका अनोखा टेस्ट क्योंकि यह हल्का खट्टा, थोड़ा मीठा और मसालों से भरपूर होता है. कच्चे आम की ताजगी जब गुड़ और देसी मसालों के साथ मिलती है, तो एक ऐसा जायका तैयार होता है जो खाने वाले को बार-बार याद आता है.

माहनी को कई लोग पहाड़ी खट्टी-मीठी करी भी कहते हैं, इसे चावल, रोटी या दाल-भात के साथ साइड डिश के तौर पर बड़े चाव से खाया जाता है. इसमें इस्तेमाल होने वाले मसाले बेहद आम है, लेकिन बनाने का तरीका इसे खास बना देता है.

गर्मियों में अगर आप भी कुछ नया और ट्रेडिशनल खाना चाहते हैं तो कच्चे आम की माहनी आपके लिए बेस्ट होने वाली है. इस डिश को बनाने में भी बहुत मेहनत नहीं लगती है और आप इसको आसानी से घर पर बना सकते हैं.

हिमाचली कच्चे आम की माहनी बनाने की इंग्रेडिएंट्स
    2-3 कच्चे आम
    2 बड़े चम्मच बेसन
    2 बड़े चम्मच गुड़
    1 छोटा चम्मच हल्दी
    1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
    1 छोटा चम्मच मेथी दाना
    1 छोटा चम्मच राई
    1-2 सूखी लाल मिर्च
    नमक
    2 बड़े चम्मच सरसों का तेल
    4-5 कप पानी

माहनी बनाने का देसी तरीका
    सबसे पहले कच्चे आम को धोकर छील लें और छोटे टुकड़ों में काट लें. अब एक बर्तन में पानी डालकर आम के टुकड़ों को उबाल लें, उनके सॉफ्ट होने तक ही उबालें.
    दूसरी ओर एक कटोरी में बेसन को थोड़े पानी में मिलाकर पतला घोल तैयार करें, ताकि उसमें गुठलियां न रहें. उबले हुए आम में यह बेसन मिक्सर डालें और लगातार चलाते रहें.
    अब इसमें गुड़, हल्दी, नमक और लाल मिर्च डालकर 8 से 10 मिनट तक पकाएं. जब यह मिक्सर थोड़ा गाढ़ा हो जाए, तो गैस को स्लो कर दें.
    एक छोटे पैन में सरसों का तेल गर्म करें. उसमें राई, मेथी दाना, सूखी लाल मिर्च डालकर तड़का तैयार करें. इस तड़के को माहनी में डाल दें. कच्चे आम की माहनी तैयार है, जिसका स्वाद चावलों के साथ दोगुना हो जाता है.

गर्मी में खाने के हैं कई फायदे
गर्मी में जब शरीर को ठंडक और डाइजेशन के लिए हल्का खाना चाहिए होता है, तब कच्चे आम की माहनी एक शानदार ऑप्शन बनती है. इसमें मौजूद कच्चे आम शरीर को लू से बचाने में मदद करते हैं, वहीं मसाले और गुड़ इसे पौष्टिक बनाते हैं. स्वाद के साथ-साथ यह डाइजेशन के लिए भी अच्छी मानी जाती है.

Related Posts

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581