परिसीमन बिल पर हेमंत सोरेन ने बुलाई बैठक, एसटी आरक्षित सीटों को लेकर बढ़ी चिंता

रांची
 देश में नया परिसीमन लागू होने पर झारखंड में लोकसभा की सात और विधानसभा की 41 सीटें बढ़ सकती हैं. इससे राज्य में लोकसभा सीटों की संख्या 14 से बढ़कर 21 और विधानसभा सीटों की संख्या 81 से बढ़कर 121 या 122 हो सकती है. हालांकि, फिलहाल लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाने के प्रस्ताव को ही केंद्रीय कैबिनेट से मंजूरी मिली है. इसे लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. झारखंड में परिसीमन के दौरान अनुसूचित जनजाति (एसटी) का राजनीतिक प्रतिनिधित्व सुरक्षित रखना सबसे बड़ी चुनौती होगी. वर्ष 2007 में हुए परिसीमन के दौरान झारखंड में एसटी के लिए आरक्षित विधानसभा सीटों की संख्या 28 से घटाकर 22 और लोकसभा सीटों की संख्या पांच से घटाकर चार करने का प्रस्ताव आया था. इसका राज्य में व्यापक विरोध हुआ था. इसके बाद केंद्र सरकार को कानून में संशोधन कर झारखंड में परिसीमन लागू करने पर रोक लगानी पड़ी थी.

एसटी आरक्षित सीटों की संख्या बढ़ाने पर रहेगी नजर
करीब दो दशक बाद एक बार फिर परिसीमन की चर्चा शुरू हुई है. ऐसे में झारखंड के सामने आदिवासी राजनीतिक प्रतिनिधित्व को सुरक्षित रखने की चुनौती होगी. मौजूदा आरक्षण अनुपात बरकरार रखते हुए यदि सीटों में 50 प्रतिशत की वृद्धि होती है, तो विधानसभा में एसटी आरक्षित सीटों की संख्या 42 और लोकसभा में सात या आठ हो सकती है. हालांकि, आरक्षित सीटों की वास्तविक संख्या परिसीमन में इस्तेमाल होने वाले जनगणना के आंकड़ों और कानूनी प्रावधानों के आधार पर तय होगी.

हेमंत सोरेन ने आज बुलायी सांसदों-विधायकों की बैठक
केंद्र सरकार की ओर से परिसीमन बिल लाने की चर्चा के बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को झामुमो के सभी सांसदों और विधायकों की बैठक बुलायी है. इसमें परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा होगी. बैठक के बाद पार्टी अपना आधिकारिक रुख स्पष्ट करेगी. इसकी जानकारी झामुमो के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने दी. वहीं, शुक्रवार को नेमरा में मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि परिसीमन बिल पर उनकी नजर है. झारखंड के हितों के साथ कोई समझौता नहीं किया जायेगा.

Related Posts

प्रवासी श्रमिकों पर बिहार सरकार का बड़ा फैसला, सात लाख का डाटा तैयार, विशेष शिविर लगेंगे

पटना राज्य में असंगठित क्षेत्र के 50 लाख श्रमिकों का आधार आधारित डाटा बैंक बनेगा। इस डाटा को श्रम एवं रोजगार मंत्रालय से शेयर किया जाएगा। ताकि सामाजिक सुरक्षा से…

दिल्ली की महिलाएं जरूर सेव करें ये दो नंबर, मुश्किल वक्त में आएंगे काम

 नई दिल्ली  दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के नागरिकों से एक अपील की है और दो सबसे जरूरी नंबर के बारे में बताया है. उन्होंने महिला सुरक्षा और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581