हेल्दी और टेस्टी स्नैक: घर पर बनाएं क्रिस्पी ग्रीन मूंग दाल वड़ा

अगर आप रोज-रोज एक जैसे स्नैक्स खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ हेल्दी व टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो ग्रीन मूंग दाल वड़ा आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है. बाहर से क्रिस्पी और अंदर से नरम ये वड़े स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होते हैं. इनमें प्रोटीन और फाइबर की अच्छी मात्रा पाई जाती है जो शरीर को एनर्जी देने और ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाए रखने में मदद करती है.

आज हम आपको घर पर ग्रीन मूंग दाल से हेल्दी और टेस्टी वड़ा बनाने का आसान तरीका बताएंगे. इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगा.

ग्रीन मूंग दाल से वड़ा बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है?
200 ग्राम हरी मूंग दाल
1 प्याज (बारीक कटा हुआ)
4 लहसुन की कलियां
3 हरी मिर्च
1 इंच अदरक
50 ग्राम हरा धनिया
50 ग्राम पुदीना पत्ते
50 ग्राम डिल के पत्ते (बारीक कटे हुए)
1 इंच दालचीनी स्टिक
1/2 छोटा चम्मच जीरा
नमक स्वादानुसार
तेल (तलने के लिए)

मूंग दाल वड़ा बनाते कैसे हैं?
    मूंग दाल वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले हरी मूंग दाल को अच्छे से धोकर कुछ देर के लिए भिगो दें.
    अब थोड़ी भीगी हुई दाल को अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और दालचीनी के साथ पीस लें. इसके बाद बाकी दाल मिलाकर बिना ज्यादा पानी डाले गाढ़ा और हल्का दरदरा घोल तैयार करें.
    इस मिश्रण को एक बाउल में निकालें और इसमें कटा हुआ प्याज, हरा धनिया, पुदीना, डिल के पत्ते, जीरा और नमक डालकर अच्छे से मिला लें.
    अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करें. मिश्रण से छोटे-छोटे वड़े बनाकर हाथ से हल्का चपटा करें और गर्म तेल में डालें.
    वड़ों को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें. फिर उन्हें निकालकर टिशू पेपर पर रखें ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए.
    अब आपका टेस्टी ग्रीन मूंग दाल वड़ा तैयार है. इन्हें चाय या हरी चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें.

 

Related Posts

दीपावली पर गणेश जी के सामने सरसों का दीपक जलाने का क्या है महत्व? जानें काजल से जुड़ी परंपरा

Diwali 2026: हर साल कार्तिक अमावस्या की रात दीपावली का त्योहार मनाया जाता है. इस साल दीपावली का त्योहार 8 नवंबर दिन रविवार को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान गणेश…

7 या 8 नवंबर को मनाई जाएगी नरक चतुर्दशी? तारीख, पूजा विधि और धार्मिक महत्व जानें

 Diwali 2026: दिवाली से पहले मनाए जाने वाले छोटी दिवाली के त्योहार की तारीख को लेकर इस बार लोगों के बीच असमंजस है.  कोई 7 नवंबर तो कोई 8 नवंबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581