क्या फूट गया AI बबल? अमेरिकी बाजार में बड़ी बिकवाली, निवेशकों के डूबे 1.8 ट्रिलियन डॉलर

वाशिंगटन
अमेरिकी बाजार में देर रात भारी गिरावट देखने को मिली. अमेरिकी बाजार का प्रमुख इंडेक्‍स S&P 2.06 फीसदी गिर गया. इंटेल के शेयर में 28 फीसदी गिरावट आई. NVIDIA, AMD, DELL और एचपी के शेयरों में भी बड़ी गिरावट रही. इस भारी गिरावट के कारण नैस्‍डेक कंपोजिट इंडेक्‍स 2.86 फीसदी गिरकर बंद हुआ। 

इस भारी गिरावट से दुनियाभर के निवेशक डरे हुए हैं और ऐसा माना जा रहा है कि अमेरिका में एआई बबल फूटने लगा है. वहीं इससे पहले चीनी बाजार में भी पिछले कुछ महीनों से भारी गिरावट देखी जा रही है, जहां AI निवेश वाली कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट जारी है. शंघाई स्टॉक एक्सचेंज के टेक्नोलॉजी इंडेक्स (STAR 50) में चार महीने से भी कम समय में लगभग 40% की गिरावट आई है और करीब 3.5 ट्रिलियन डॉलर साफ हो चुका है। 

चीन में भी एआई और सेमीकंडक्‍टर कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई है और अभी आगे भी इसमें गिरावट जारी है. यही पैटर्न US स्‍टॉक मार्केट में देखा जा रहा है, जहां सिर्फ एक दिन में 1.8 ट्रिलियन डॉलर तक साफ हो चुका है। 

अचानक क्‍यों आई ये बड़ी गिरावट? 
Nasdaq Composite में शुक्रवार को 5 जून के बाद फीसदी में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट देखने को मिली. इसकी वजह इंटेल और एमेजन के खराब तिमाही नतीजे रहे. नतीजे खराब आते ही एआई में भारी निवेश पर रिटर्न की पोल खुल गई, जिस कारण इन शेयरों में तेज मुनाफावसूली हुई. इसे लेकर पहले भी सवाल खड़े होते रहे हैं कि एआई में निवेश से उन्‍हें लाभ कब मिलेगा, क्‍या ये तरीका सही है, AI क्‍या फ्यूचर में प्रॉफिट देगा? इन सभी सवालों का अभी तक जवाब नहीं मिल पाया है। 

आंकड़े भी एआई के फेवर में नहीं आ रहे हैं, जिस कारण इन्‍वेस्‍टर्स निराश हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि जल्‍द ही एआई का बुलबुला फट सकता है. इसी सेंटिमेंट की वजह से अमेरिकी बाजार में शुक्रवार को भारी गिरावट देखने को मिली। 

सोमवार को अन्‍य बाजार में क्‍या होगा? 
नैस्डेक कंपोजिट 30 अक्तूबर को 747 अंक गिरकर 25,437 पर बंद हुआ. S&P 500 भी 2.06 फीसदी गिरकर 7,581 पर बंद हुआ. डाओ जेंस इंडस्ट्रियल एवरेज 1.09 फीसदी यानी 572 अंक गिरकर 51,770 पर आ गया. इस गिरावट का असर सोमवार यानी 3 नवंबर को दुनियाभर के शेयर बाजारों पर दिख सकता है. खासकर दक्षिण कोरिया और ताइवान के शेयर बाजारों में बड़ी गिरावट आ सकती है, क्योंकि इन बाजारों में तेजी की वजह टेक्नोलॉजी स्टॉक्स रहे है। 

Related Posts

अंबानी के शेयर ने पकड़ी रफ्तार, शेयर बाजार में शानदार तेजी से निवेशकों की चांदी

मुंबई  शेयर बाजार सप्ताह के पहले दिन बमबम नजर आ रहा है. बीते हफ्ते के उतार-चढ़ाव के बाद सोमवार को खुलने के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स रॉकेट बने हुए…

कम कीमत में 7 सीटों वाली कार की तलाश खत्म! मारुति ईको के फीचर्स, माइलेज और कीमत जानें

नई दिल्ली भारतीय मार्केट में मारुति सुजुकी की कारों को ताबड़तोड़ ग्राहक मिल रहे हैं। अगर बीते महीने यानी अक्टूबर, 2026 की बात करें तो वैन सेगमेंट में देश की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में पूर्व मंत्री के ठिकानों पर कार्रवाई को लेकर BJP-कांग्रेस आमने-सामने

पंजाब में पूर्व मंत्री के ठिकानों पर कार्रवाई को लेकर BJP-कांग्रेस आमने-सामने

पार्किंग ठेकों पर सख्ती की तैयारी, बठिंडा निगम के 178 कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

पार्किंग ठेकों पर सख्ती की तैयारी, बठिंडा निगम के 178 कर्मचारियों को मिलेगा फायदा

पंजाब में सरकारी महिला कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, योजना का गलत लाभ लेने पर होगी वसूली

पंजाब में सरकारी महिला कर्मचारियों पर गिरेगी गाज, योजना का गलत लाभ लेने पर होगी वसूली

पंजाब में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव, डॉ. अनिल गोयल और डॉ. सिमी मल्होत्रा को अहम प्रभार

पंजाब में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा बदलाव, डॉ. अनिल गोयल और डॉ. सिमी मल्होत्रा को अहम प्रभार

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर, तीनों पूर्व AAP विधायकों ने जॉइन की भाजपा

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर, तीनों पूर्व AAP विधायकों ने जॉइन की भाजपा

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581