हरियाणा का तंबाकू मुक्त अभियान तेज, हजारों स्कूल और गांव बने उदाहरण

 चंडीगढ़
 हरियाणा (Tobacco Free Haryana) ने वित्तीय वर्ष 2025-26 की पहली दो तिमाहियों में राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम (एनटीसीपी) के तहत उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज करते हुए तंबाकू नियंत्रण के क्षेत्र में अपनी मजबूत पहचान बनाई है।

प्रभावी कानून प्रवर्तन, व्यापक जनजागरूकता, नशा मुक्ति सेवाओं और सामुदायिक भागीदारी के दम पर राज्य तंबाकू-मुक्त समाज के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में अब तक 12,865 शैक्षणिक संस्थानों और 1,128 गांवों को तंबाकू-मुक्त घोषित किया जा चुका है, जबकि तंबाकू नियंत्रण प्रतिज्ञाओं (शपथ) के मामले में हरियाणा ने देशभर में दूसरा स्थान हासिल किया है।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा ने बताया कि तंबाकू-मुक्त शैक्षणिक संस्थान (टीओएफईआइ) दिशा-निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन से हरियाणा देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हुआ है। सरकार तंबाकू-मुक्त गांव अभियान को भी तेजी से आगे बढ़ा रही है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को तंबाकू के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखा जा सके।

उन्होंने बताया कि कानून के सख्त पालन के तहत रिपोर्टिंग अवधि में कोटपा 2003 की धारा-4 के अंतर्गत 3,848 उल्लंघनकर्ताओं के चालान किए गए, जिनसे 1.82 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया। वहीं, इलेक्ट्रानिक सिगरेट निषेध अधिनियम, 2019 के तहत छह मामले दर्ज किए गए और 33 इलेक्ट्रानिक सिगरेट जब्त की गईं। राज्य के सभी जिला अस्पतालों तथा 17 मेडिकल एवं डेंटल कालेजों में संचालित तंबाकू नशा मुक्ति केंद्रों ने 20,414 तंबाकू उपयोगकर्ताओं को परामर्श और उपचार उपलब्ध कराया।

राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य नोडल अधिकारी डा. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि जागरूकता अभियान भी समानांतर रूप से व्यापक स्तर पर चलाए गए। पहली छमाही में 13,524 शैक्षणिक संस्थानों का मूल्यांकन किया गया, 10,500 से अधिक तंबाकू-मुक्त प्रतिज्ञा सत्र आयोजित हुए, जबकि 4,255 स्कूल रैलियां और 4,633 जागरूकता प्रतियोगिताएं आयोजित कर विद्यार्थियों और समाज को तंबाकू के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया।

तंबाकू-मुक्त गांव अभियान के तहत 1,444 ग्राम सभा बैठकों, 2,247 जागरूकता गतिविधियों और 1,002 ग्राम स्तरीय समन्वय समितियों के गठन से ग्रामीण स्तर पर जनभागीदारी को मजबूत किया गया।

Related Posts

कौन बनेगा MP का नया DGP? उपेंद्र जैन, वरुण कपूर और प्रज्ञा ऋचा श्रीवास्तव की दावेदारी पर नजर

भोपाल  मध्य प्रदेश के नए पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी की चयन प्रक्रिया अब निर्णायक दौर में है। इसके लिए आज दिल्ली में संघ लोक सेवा आयोग की बैठक भी हुई।…

34 हजार करोड़ की सौगात लेकर पटना पहुंचे मोदी, छठ स्मृति चिह्न और मखाने से हुआ स्वागत

पटना  बिहार को 34 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को खास बिहारी अंदाज में नजर आए। उनके स्वागत में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

पंजाब में पराली संकट बरकरार, हजारों किसानों पर कार्रवाई; सरकारी खजाने में जमा होगा 11.94 करोड़ का जुर्माना

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581