IIIT भागलपुर के छात्रों की बल्ले-बल्ले, मणिरंजन को 60 लाख और समृद्धि को मिला 59 लाख का पैकेज

ट्रिपल आईटी भागलपुर के 2027 बैच के छात्र-छात्राओं ने कैंपस प्लेसमेंट में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। अप्रैल 2026 से शुरू हुए इस प्लेसमेंट अभियान में अब तक देश-विदेश की 97 नामी कंपनी के प्रतिनिधियों ने शिरकत कर छात्रों को आकर्षक इंटर्नशिप स्टाइपेंड और पूर्णकालिक (फुल-टाइम) नौकरी के प्रस्ताव दिए हैं। इस अभियान में अमेजन, एनवीडिया, नोकिया, ऑटोडेस्क, सैप लैब्स, क्रेड, सर्विसनाउ, सिटी बैंक, इंफोसिस, कॉग्निजेंट, विरटुसा, फिशर जॉर्डन और स्केलर लैब्स एआई जैसी दिग्गज कंपनी के प्रतिनिधि शामिल हुए।

बिहार के वैशाली के लाल मणिरंजन को 60 लाख का पैकेज
संस्थान के छात्रों ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसई) विभाग के छात्र वैशाली के लालगंज निवासी मणिरंजन ने क्रेड कंपनी में 1 लाख 10 हजार रुपये प्रति माह के स्टाइपेंड पर इंटर्नशिप हासिल की है। फुल टाइम नौकरी में कंवर्ट होने के बाद उन्हें 60 लाख रुपये सालाना (सीटीसी) का शानदार पैकेज मिलेगा। वहीं, सीएसई विभाग की ही छात्रा लखनऊ निवासी समृद्धि त्रिपाठी को सर्विसनाउ से लगभग 59 लाख रुपये सालाना (स्टॉक लाभ सहित) के सीटीसी पर पूर्णकालिक नौकरी का प्रस्ताव मिला है।

पटना की श्रुति सिन्हा को अमेजन ने दिया 47 लाख का पैकेज
इसके अलावा, ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी अमेजन ने संस्थान के दो होनहारों का चयन किया है। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ईसीई) विभाग की छात्रा पटना के कंकड़बाग की रहने वाली श्रुति सिन्हा और सीएसई विभाग के छात्र कर्नाटक के दावणगेरे निवासी प्रज्वल जी शामिल हैं। दोनों को 1 लाख 13 हजार रुपये प्रति माह के स्टाइपेंड पर इंटर्नशिप मिली है, जिसके सफल रूपांतरण पर उन्हें 47 लाख रुपये सालाना का पैकेज दिया जाएगा।

कैसे मिलता है IIIT भागलरपुर में दाखिला
IIIT भागलरपुर में जेईई मेन रैंक के आधार पर दाखिला मिलता है। जानें जोसा काउंसलिंग (JOSAA counselling) के दौरान यहां किस रैंक तक पर आमतौर पर दाखिला मिलता है।

2026 सत्र के दाखिले में जोसा काउंसलिंग में अंतिम राउंड में यहां की क्लोजिंग रैंक क्या रही
छात्रों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर संस्थान के निदेशक प्रो. मधुसूदन सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी। कुलसचिव डॉ. धीरज कुमार सिन्हा, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रमुख डॉ. चेतन बर्डे, प्लेसमेंट अधिकारी सौरव विश्वास और अतिरिक्त प्लेसमेंट अधिकारी डॉ. सतीश कुमार कनकन्नावर ने भी चयनित छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related Posts

मार्गशीर्ष पूर्णिमा 2026 कब है? जानें सही तारीख, स्नान-दान मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

हिंदू धर्म में मार्गशीर्ष महीने की पूर्णिमा को बेहद खास माना जाता है. इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की आराधना के साथ ही चंद्रदेव की पूजा का भी…

घर पर सिर्फ दो चीजों से बनाएं शुद्ध एलोवेरा जेल, स्किन और बालों को मिलेंगे फायदे

एलोवेरा जेल स्किन और बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है लेकिन बाजार में मिलने वाले ज्यादातर एलोवेरा जेल अक्सर महंगे होने के साथ-साथ रंग, खुशबू या प्रिजर्वेटिव्स से भरे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में दवाओं की बिक्री पर नई पाबंदी, प्रीगाबालिन खरीदने के लिए दिखाने होंगे दस्तावेज़

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

पंजाब में परिसीमन के बाद बदलेगा राजनीतिक समीकरण, विधानसभा में 59 और लोकसभा में सात सीटें बढ़ेंगी

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

जालंधर के कई इलाकों में आज बिजली संकट, 18 फीडरों पर रहेगा पावर कट

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581