राज्यपाल पटेल ने दी दशहरा पर्व की बधाई

भोपाल
राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने प्रदेशवासियों को अधर्म पर धर्म, असत्य पर सत्य और अन्याय पर न्याय की विजय के पर्व विजयादशमी (दशहरा) की बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विजयादशमी पर प्रदेशवासियों के लिए सुख, शांति, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं नव-ऊर्जा की कामना की है।

राज्यपाल पटेल ने अपने संदेश में कहा है कि विजयादशमी, भारतीय सनातन संस्कृति की अक्षुण्ण परंपरा, नैतिक मूल्यों और आत्मबल का प्रतीक पर्व है। यह पर्व केवल बाहरी बुराई के दहन का अवसर नहीं है, बल्कि हमारे भीतर व्याप्त अज्ञान, अहंकार, स्वार्थ और संकीर्णता जैसी आंतरिक बुराइयों को समाप्त कर आत्म-शुद्धि का संकल्प लेने का प्रसंग है। उन्होंने कहा है कि हमारी सनातन परंपरा सदैव सत्य, अहिंसा, करुणा और लोक-कल्याण के सिद्धांतों पर आधारित रही है। सनातन संस्कृति हमें सिखाती है कि समाज के प्रति दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करना और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना ही सच्चा धर्म होता है।

राज्यपाल पटेल ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस पावन अवसर पर सब मिलकर सामाजिक समरसता, भ्रातृत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा 'विकसित भारत एवं समृद्ध मध्यप्रदेश' के संकल्प को साकार करने के लिए एकजुट हों। समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण और मानवता की सेवा के सनातन ध्येय को अपनाकर विजयादशमी के संदेश को सार्थक बनाएं।

 

Related Posts

यूपी के स्कूलों में शिक्षा का स्तर परखेगी योगी सरकार, निपुण विद्यालय आकलन की तैयारियां तेज

निपुण विद्यालय आकलन से परखी जाएगी शिक्षा की गुणवत्ता, योगी सरकार ने तेज कीं तैयारियां – बुनियादी भाषा और गणितीय दक्षताओं को मजबूत करने पर जोर, दिसंबर 2026 और जनवरी…

महर्षि कश्यप की प्रतिमा बनेगी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का केंद्र : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

महर्षि कश्यप जी की प्रतिमा आने वाली पीढ़ियों के लिए बनेगी प्रेरणा का केंद्र – उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने हटरी पारा में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर सुखबीर सिंह बादल ने दी महत्वपूर्ण जानकारी

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब की राजनीति में नए गठबंधन के संकेत, अमित शाह बोले- अकाली दल का होगा सीएम

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

पंजाब विधानसभा चुनाव में जनता की राय को मिलेगी जगह, BJP ने शुरू किया संकल्प पत्र अभियान

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

2027 चुनाव से पहले BJP ने कसी कमर, पंजाब में दिग्गज नेताओं को मिली जिम्मेदारी

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

निगम चुनाव से पहले पटियाला में विवाद, भड़काऊ भाषण देने के आरोप में अकाली नेता पर केस दर्ज

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

पंजाब से विदेश तक गैंगस्टरों का नेटवर्क, अमेरिका-कनाडा में भी फैला अपराध का जाल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581