सरकारी नौकरी अलर्ट 2026: SSC CGL, UPSSSC समेत 7 बड़ी भर्तियों की लास्ट डेट नजदीक

10वीं से लेकर 12वीं पास, ग्रेजुएट कैंडिडेट्स जो सरकारी नौकरी की प्रिपरेशन कर रहे हैं, उनके लिए यह हफ्ता बेहद महत्वपूर्ण है। एसएससी सीजीएल, लोअर पीसीएस, इंडियन नेवी अग्निवीर, राजस्थान कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर समेत 7 बड़ी भर्तियों के लिए आवेदन की समयसीमा जल्द ही समाप्त होने वाली है। जो अभ्यर्थी इनमें अप्लाई करना चाहते हैं लेकिन अभी तक आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएं हैं, वो अब फॉर्म फिलिंग में ज्यादा टाइम ना लगाएं। लिस्ट में सभी की लास्ट डेट दी गई है, जिसे देखते हुए फटाफट आप एप्लिकेशन प्रोसेस कंप्लीट कर लें। अंतिम तिथि निकलने के बाद इनमें शामिल होने का कोई दूसरा रास्ता नहीं है।

ग्रेजुएट अभ्यर्थियों के लिए सीजीएल की 12256 वैकेंसी आई हुई हैं। जो अभ्यर्थी भारत सरकार के विभिन्न विभागों में ऑफिसर लेवल की अच्छी सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतरीन अपॉर्चुनिटी है। ग्रेजुएशन के साथ अभ्यर्थियों की उम्र कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम उम्र पोस्ट वाइज 27-32 वर्ष तक होनी चाहिए। ऑनलाइन एप्लिकेशन प्रोसेस अंतिम तिथि 22 जून रात 11 बजे तक एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in के जरिए पूरा किया जा सकता है। (फोटो क्रेडिट- magnific)

UPSSSC लोअर पीसीएस वैकेंसी 2026
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सम्मिलित अवर अधीनस्थ सेवा ग्रेजुएट (लेवल) मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन की लास्ट डेट और रिक्तियों की संख्या दोनों में बढ़ोत्तरी की है। इस भर्ती के जरिए अब 2285 की जगह 2516 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। वहीं अब कैंडिडेट्स अंतिम तिथि 25 जून 2026 तक लोअर पीसीएस का फॉर्म भर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन में सुधार करने की विंडो 2 जुलाई 2026 तक खुली रहेगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री और यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 का स्कोरकार्ड होना चाहिए। एग्जीक्यूटिव पोस्ट के लिए ओ लेवल सर्टिफिकेट मांगा गया है

RSSB कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर भर्ती 2026
राजस्थान में सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर और बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर को मिलाकर 3951 पदों को भरा जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने बैचलर डिग्री या पीजीडीसीए 1 साल की परीक्षा पास की या बीई/बीटेक/कंप्यूटर साइंस/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ईसीई/ईई/बीएससी/बीएसए आदि की डिग्री पूरी की है, वो बेसिक कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

वहीं सीनियर कंप्यूटर इंस्ट्रक्टर के लिए कंप्यूटर साइंस/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ईसीई/ईई/ईईई आदि में मास्टर्स मांगी गई है। एज लिमिट 18-40 साल होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट दी जाएगी। इस भर्ती में आवेदन की अंतिम तिथि 23 जून तक RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर अप्लाई किया जा सकता है।

इलाहाबाद हाई कोर्ट RO/ARO भर्ती 2026
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने रिव्यू ऑफिसर (RO), असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर (ARO) और कंप्यूटर असिस्टेंट के 543 पदों पर भर्ती घोषित की है। जो कैंडिडेट्स उच्च न्यायालय में नौकरी पाना चाहते हैं, उनके लिए अच्छा चांस है। शैक्षिक योग्यता में बैचलर डिग्री/कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा के साथ ओ लेवल या CCC सर्टिफिकेट मांगा गया है।

इसके साथ अभ्यर्थियों को 25 शब्द प्रति मिनट की स्पीड से इंग्लिश कंप्यूटर टाइपिंग भी आनी चाहिए। तय योग्यता रखने वाले इच्छुक अभ्यर्थी इस भर्ती में लास्ट डेट 21 जून 2026 तक अप्लाई कर सकते हैं। एप्लिकेशन फॉर्म examinationservices.nic.in पर भरे जा रहे हैं।

BPSSC असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर 2026
​बिहार पुलिस में एएसआई बनने का भी बढ़िया चांस हैं। बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग (BPSSC) ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) (टेक्निकल) की वैकेंसी निकाली है। 22 रिक्तियां भरी जाएंगी। जिन कैंडिडेट्स ने इलेट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेली कम्युनिकेशन/आईटी/इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा किया है, वो अप्लाई कर सकते हैं। लास्ट डेट 21 जून है। फॉर्म अप्लाई करने के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवारों को 100 रुपये फीस देनी होगी।

UP एक्साइज कॉन्स्टेबल भर्ती 2026
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा विधान भवन रक्षक एंव विधान भवन आग्निक/अग्निरक्षक मुख्य परीक्षा 2026 के आवेदन लिए जा रहे हैं। 170 पद भरे जाएंगे। जिन उम्मीदवारों ने किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास की है और UPSSSC PET 2025 का स्कोरकार्ड हासिल किया है, वो अप्लाई कर सकते हैं। एप्लिकेशन विंडो upsssc.gov.in 29 जून तक खुली रहेगी।

पुरुष कैंडिडेट्स की हाइट 168 सेमी, एसटी पुरुष अभ्यर्थियों की लंबाई 160 सेमी होनी चाहिए। वहीं महिला कैंडिडेट्स की हाइट 152 सेमी, (एसटी की 147सेमी) होनी चाहिए

इंडियन नेवी अग्निवीर भर्ती 2026
अविवाहत पुरुष कैंडिडेट्स के लिए नेवी में जाने का भी मौका है। इंडियन नेवी ने अग्निवीर अप्रेंटिस भर्ती के लिए फॉर्म निकाले हैं। जिसके लिए अंतिम तिथि 29 जून 2026 शाम 5 बजे तक एप्लिकेशन प्रोसेस ऑनलाइन पूरा किया जा सकता है। आवेदकों का 10वीं पास के साथ AICTE से 3 साल डिप्लोमा/या पॉलिटेक्निक डिप्लोमा 50 प्रतिशत अंकों के साथ पूरा किया होना चाहिए। फॉर्म फिल करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑनलाइन 550 रुपये एप्लिकेशन फीस जमा करनी होगी।

Related Posts

2 नवंब राशिफल: नौकरी, कारोबार और प्रेम जीवन में क्या होगा खास? जानें सभी 12 राशियों का भविष्य

मेष राशि आज के दिन धन लाभ होने के योग हैं। शांत होकर सोचने के लिए समय निकालें। देखभाल के छोटे-छोटे काम दूसरों से दोस्ताना सपोर्ट और उपयोगी जानकारी हासिल…

WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, अनजान नंबरों की कॉल पहचानना हुआ आसान; जानें सेटिंग्स के स्टेप्स

मुंबई  WhatsApp अपने यूजर्स को बेहतर एक्सपीरियंस देने के लिए तेजी से अपने प्लेटफॉर्म में नए-नए फीचर्स जोड़ रहा है। वॉट्सऐप ने बताया कि अब वे वॉट्सऐप पर आने वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581