घरेलू और औद्योगिक उपभोक्ताओं तक पीएनजी पहुंचाने के लिए सरकार ने दिए निर्देश

जयपुर
अतिरिक्त मुख्य सचिव माइंस एवं पेट्रोलियम अपर्णा अरोरा ने राज्य में कार्यरत सिटी गैस वितरण संस्थाओं को सितंबर अंत तक 20 हजार नए डोमेस्टिक पाइप्ड नेचुरल गैस (डीपीएनजी) कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने घरेलू उपभोक्ताओं के साथ ही औद्योगिक प्रतिष्ठानों, व्यावसायिक संस्थाओं और कलस्टरों को पाइपलाइन से घरेलू गैस सुविधा से जोड़ने पर खास फोकस करने के निर्देश दिए हैं। सीजीडी संस्थाएं ग्राहकोन्मुखी प्रोत्साहन योजनाएं भी चलाएं। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही स्वच्छ, सुरक्षित और हरित उर्जा को बढ़ावा दिया जा सकेगा। राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों व नियमित मोनेटरिंग का ही परिणाम है कि सीजीडी संस्थाओं द्वारा गत दो माह में 21 हजार 240 परिवारों को डीपीएनजी सुविधा से जोड़ा गया हैं वहीं दो माह में ही 240 औद्योगिक एवं व्यावसायिक संस्थाओं को प्राकृतिक गैस सेवाएं उपलब्ध कराना शुरु कर दिया है।

एसीएस माइंस एवं पेट्रोलियम अपर्णा अरोरा मंगलवार को सचिवालय में राज्य की सीजीडी संस्थाओं की वर्चुअल बैठक ले रही थी। उन्होंने कहा कि सीजीडी संस्थाओं के कार्यक्षेत्र में जिन इलाकों में पीएनजी आधारभूत संरचना विकसित हो गई है उन क्षेत्रों में घरेलू, औद्योगिक और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पीएनजी कनेक्शन जारी करने के समन्वित व योजनाबद्ध प्रयास करने होंगे। उन्होंने इसके लिए अवेयरनेस कार्यक्रम चलाने, इलाकों में शिविर लगाने और क्षेत्र की ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से समन्वय बनाते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के साथ समन्वय बनाते हुए रिटेलर्स माॅडल विकसित करने पर भी जोर दिया।

अपर्णा अरोरा ने बताया कि एक लाख 75 हजार परिवारों को डीपीएनजी सेवाओं से जोड़ा जा चुका है वहीं 1553 औद्योगिक और व्यावसायिक पीएनजी कनेक्शन जारी किये जा चुके हैं। उन्होंने सीजीडी संस्थाओं से डीकम्प्रेशर यूनिट (डीसीयू) और लिक्विफाइड नेचुरल गैस(एलएनजी) यूूनिट माॅडल पर भी काम करते हुए पीएनजी सुविधाओं के विस्तार पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आमनागरिकों तक यह संदेश पहुंचाना जरुरी है कि देरसबेर एलपीजी से पीएनजी पर शिफ्ट होना ही पड़ेगा। पीएनजी सुविधा 24 गुणा 7, बुकिंग की समस्या से मुक्ति, सुरक्षित, स्वच्छ और हरित उर्जा है।

प्रमुख सचिव सामान्य प्रशासन नवीन जैन ने बताया कि जयपुर में गांधीनगर के साथ ही सिविल लाइंस, विद्याद्यर नगर, मालवीय नगर में सरकारी क्वाटरों में पीएनजी कनेक्शन जारी कराने को प्राथमिकता दी जाएं। उन्होंने बताया कि गांधीनगर में गैस कंपनी को सीडीयू स्टेशन स्थापित करने के लिए भूमि उपलब्ध करादी है। उन्होंने सर्किट हाउसों में भी पीएनजी कनेक्शन जारी करने पर जोर दिया।

निदेशक पेट्रोलियम अवधेश सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा सीजीडी संस्थाओं से समन्वय बनाकर पीएनजी सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।

राजस्थान स्टेट गैस के प्रबंध निदेशक विनय पाटनी ने बताया कि राज्य में 13 सीजीडी संस्थाओं द्वारा 17 जियोग्राफिकल एरिया में पीएनजी आधारभूत संरचना विकसित कर पीएनजी -सीएनजी सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने विस्तार से सीजीडी संस्थाओं के कार्य प्रगति की जानकारी दी।

बैठक में विशिष्ठ सचिव माइंस नम्रता वृष्णि, संयुक्त निदेशक पेट्रोलियम श्री दिलीप राज शर्मा, उपनिदेशक सुशील कुमार हुड्डा, अंकित सोनी, उपप्रबंधक गगनदीप राजोरिया, टोरेंट गैस के शैलेश और इंडियन ऑयल के मनोज मीणा के साथ ही सभी सीजीडी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।

Related Posts

तोमन कुमार को 51 लाख और अभिजीत सखूजा को 31 लाख रुपये मिलेंगे

स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार को 51 लाख और कांस्य पदक विजेता अभिजीत सखूजा को 31 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा नक्सली हमले में पैर गंवाने के…

RERA के निर्देशों को बिल्डर ने किया नजरअंदाज, न विज्ञापन हटाया और न भरा जुर्माना

 रायपुर जमीन और मकान खरीदने वालों को सुरक्षित निवेश का भरोसा देने के लिए बने रेरा के आदेशों की भी अनदेखी हो रही है। रायपुर जिले के डूमर में करीब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581