अच्छे लोग हमेशा नहीं जीतते”: चाणक्य नीति में सफलता की कड़वी सच्चाई

 आपने अनगिनत बार सुना होगा कि अच्छे बनो, सबका भला सोचो, धैर्य रखो. लेकिन कड़वी सच्चाई यह है कि अच्छे लोग सिर्फ कहानियों की किताबों में जीतते हैं, असल जिंदगी में नहीं. यह बात आपको अभी गलत लग रही होगी, लेकिन यही वह सच है जिससे कोई बच नहीं सकता है. दुनिया में वही लोग आगे बढ़ते हैं, जो समय के साथ अपनी सोच और नीति बदलना जानते हैं.

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर सच्ची सफलता चाहिए, तो सिर्फ अच्छाई नहीं, नीति भी सीखनी पड़ेगी. यानी जरूरत पड़ने पर बुरा बनने का साहस भी रखना होगा, वरना दुनिया आपको कुचलकर आगे बढ़ जाएगी.

अच्छाई कब बन जाती है कमजोरी?
यह दुनिया मासूमों की नहीं, समझदारों की है. यहां अच्छाई को अक्सर कमजोरी, डर और इस्तेमाल करने लायक स्वभाव समझ लिया जाता है. लोग आपकी शांति को आपकी सीमा समझ लेते हैं. आपके त्याग को मूर्खता कह देते हैं. आपकी चुप्पी को आपकी हार मान लेते हैं लेकिन चाणक्य कहते हैं कि, 'जो समय की चाल नहीं समझता, उसका अच्छा चरित्र भी उसे नहीं बचा सकता.'

चाणक्य का सूत्र
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि, 'अगर हर कोई आपसे खुश है, तो समझिए आपने कहीं न कहीं खुद से गद्दारी की है.' सबको खुश रखना सफलता नहीं है. असली जीत तब है जब आप सही के लिए अकेले खड़े हो सकें.

तीन गुण जो हर व्यक्ति में जरूरी हैं
लोमड़ी जैसी चालाकी- ताकि कोई आपकी मासूमियत का फायदा न उठा सके.
कौवे जैसी बुद्धि- कब बोलना है और कब चुप रहना है.
शेर जैसी निडरता- जरूरत पड़े तो दहाड़ सको.

चाणक्य की सबसे बड़ी सीख
अगर आप सांप हैं, तो जहर मत फैलाइए, लेकिन इतना जरूर दिखाइए कि आपके पास जहर है. यानी कि शांत रहिए, लेकिन कमजोर मत दिखिए, माफ कीजिए, लेकिन भूलिए मत, कम बोलिए, लेकिन सटीक बोलिए.

श्रीकृष्ण से सीख
जरा सोचिए कि श्रीकृष्ण अच्छे थे या बुरे? क्योंकि उन्होंने छल भी किया, रणनीति भी बनाई. लेकिन धर्म की रक्षा के लिए. वहीं दुर्योधन ने भी वही किया, लेकिन अपने अहंकार के लिए. दोनों की नीयत में फर्क था. इसलिए श्रीकृष्ण पूजे जाते हैं और दुर्योधन नकारे गए.

असली समस्या क्या है?
अच्छे लोग एक मानसिक जाल में फंस जाते हैं वे सबकी मदद करते हैं. खुद को पीछे रखते हैं और अंत में सबसे ज्यादा थके और टूटे हुए होते हैं. क्योंकि दुनिया आपकी अच्छाई नहीं, आपकी उपलब्धता देखती है.

चाणक्य का गुरु मंत्र
– लोगों के शब्द नहीं, उनकी नीयत पढ़ो.
– जितना मीठा कोई बोले, उतना सतर्क रहो.
– दूसरों की चाल समझो, अपनी चाल मत खोलो.
– माफ करो, लेकिन सबक मत भूलो.
– खुद को इतना मजबूत बनाओ कि कोई आपको तोड़ न सके.

Related Posts

सरकारी नौकरी का मौका! AFMS में मेडिकल ऑफिसर के 120 पद खाली, 9 नवंबर से करें अप्लाई

नई दिल्ली  आज भी देश में लाखों युवा निजी क्षेत्र की नौकरियों के बजाय सरकारी नौकरियों को प्राथमिकता देते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपके लिए…

गोवर्धन पूजा को लेकर दूर करें कन्फ्यूजन, 10 नवंबर को होगी पूजा; जानें शुभ मुहूर्त और धार्मिक मान्यता

दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था और प्रकृति के सम्मान का प्रतीक माना जाता है. इस दिन घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581