WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, जल्द मिलेगा नया ‘Offers’ टैब; बिजनेस मैसेज मैनेज करना होगा आसान

नई दिल्ली
WhatsApp अब एक बार फिर से अपने मैसेजिंग ऐप में बड़ा बदलाव करने जा रहा है, जिसके तहत यूजर्स को एक नया सेक्शन या कहें कि फोल्डर नजर आएगा. न्यू सेक्शन में यूजर्स ऑफर्स, डील्स और हवाई सफर आदि के डिस्काउंट आदि देख सकेंगे। 

टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक, WhatsApp एक नया फीचर लेकर आ रहा है, जिसकी मदद को अपनी मेन चैट लिस्ट को साफ-सुथरा रखा जा सकेग। 

एक बार न्यू अपडेट आने के बाद यूजर्स मेन चैट को क्लीन भी रख पाएंगे. साथ ही ईकॉमर्स प्लेटफॉर्म की तरफ से आने वाले डील्स, ऑफर्स और एयरलाइंस के मैसेज कुछ समय के बाद  ऑटोमेटिक अलग फोल्डर में चले जाएंगे और अलग नजर आएंगे। 

Offers & Updates नाम से नया फोल्डर मिलेगा 
न्यू अपडेट के तहत आने वाले फीचर में बड़ी कंपनियों से आने वाले मैसेज ऑटोमेटिक Offers & Updates नाम के नए फोल्डर में ट्रांसफर हो जाएंगे. हालांकि इसके साथ कुछ कंट्रोल्स भी दिए जाएंगे, जिन्हें यूजर्स अपनी जरूरत के मुताबिक कस्टमाइज कर सकेंगे। 

अलग-अलग टाइमिंग को लेकर टेस्टिंग 
रिपोर्ट में बताया है कि WhatsApp इस फीचर के लिए अलग-अलग टाइम ड्यूरेशन की टेस्टिंग कर रहा है. यह अधिकतम 24 घंटे तक हो सकती है। 

सेटिंग्स में जाकर बदल भी सकेंगे
यह फीचर अगर यूजर्स को पसंद नहीं आता है तो वह उसको सेटिंग्स में जाकर बंद भी कर सकेंगे. हालांकि, यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार समय सीमा तय नहीं कर पाएंगे। 

वॉट्सऐप के न्यू फीचर का मकसद असल में डिस्काउंट कूपन, ऑफर और डिलीवरी अपडेट जैसे मैसेज को मुख्य चैट लिस्ट से अलग रखना है, ताकि चैट लिस्ट ज्यादा साफ रहे। 

बड़ी कंपनियों पर होगा लागू 
वॉट्सऐप का यह फीचर केवल बड़ी कंपनियों पर ही लागू होगा. छोटे बिजनेस और पर्सनल अकाउंट्स को इससे बाहर रखा जाएगा. हालांकि आने वाले दिनों में छोटे बिजनेस के मैसेज को भी Offers & Updates फोल्डर में भेजा जा सकेगा, जिसपर अभी विचार जारी है। 

Related Posts

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581