खाटूश्याम भक्तों के लिए खुशखबरी, गोहाना से सीधी बस सेवा शुरू करने की तैयारी; जानें पूरा शेड्यूल

सोनीपत

राजस्थान स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्याम के लिए सीधी बस सेवा जल्द शुरू कर दी जाएगी। इसे लिए 19 से 21 अक्टूबर तक इस रूट पर बस का ट्रायल किया गया, जो सफल रहा।अब परिवहन मंत्री के कार्यक्रम के अनुसार बस सेवा का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। मंत्री हरी झंडी दिखाकर बस को विधिवत रवाना करेंगे। खाटूश्याम धाम तक बस सेवा के शुरू होने से गोहाना और आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालुओं को सुविधा होगी।

उन्हें यात्रा के दौरान बार-बार बस बदलने की परेशानी से भी राहत मिलेगी। रोडवेज की यह बस गोहाना से चलकर लाखनमाजरा, महम, भिवानी, जुई, लोहारू, पिलानी, चिड़ावा और सीकर होते हुए खाटूश्याम जी पहुंचेगी।

सोनीपत से भी शुरू हुई थी सेवा
खाटूश्याम धाम के लिए सोनीपत बस अड्डा से बस सेवा शुरू की थी, लेकिन यात्रियों की कमी के चलते इस रूट पर बुकिंग कम रही और अब इसके नारनौल तक चलाया जा रहा है। यह बस सोनीपत से खरखौदा, सांपला, झज्जर, रेवाड़ी होते हुए नारनौल तक पहुंची है।

गोहाना से खाटूश्याम जी
गोहाना से प्रस्थान: सुबह 10:00 बजे
महम: सुबह 11:15 बजे
भिवानी: दोपहर 12:00 बजे
लोहारू: दोपहर 1:30 बजे
झुंझुनू: दोपहर 3:30 बजे
सीकर: शाम 5:30 बजे
खाटूश्याम जी आगमन: शाम 6:15 बजे

खाटूश्याम जी से गोहाना वापसी
खाटूश्याम जी से प्रस्थान: सुबह 7:00 बजे
सीकर: सुबह 8:00 बजे
झुंझुनू: सुबह 10:00 बजे
लोहारू: दोपहर 12:00 बजे
भिवानी: दोपहर 1:30 बजे
गोहाना आगमन: दोपहर 3:30 बजे

तीन दिन तक चला ट्रायल सफल रहा है। अब परिवहन मंत्री के कार्यक्रम के अनुरूप औपचारिक उद्घाटन की तिथि निर्धारित की जाएगी। इसे बाद बस का संचालन नियमित रूप से किया जाएगा।

-संजय कुमार, जीएम, सोनीपत रोडवेज

Related Posts

एमपीएलयूएन अध्यक्ष भूषण ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया मध्यप्रदेश मंडप का शुभारंभ

मध्यप्रदेश की औद्योगिक उपलब्धियों के साथ समृद्ध लोक एवं जनजातीय संस्कृति की दिखी अनूठी छटा बुंदेली लोक संगीत और भील जनजाति के पारंपरिक भगोरिया लोक नृत्य ने दर्शकों का मोहा…

लाल डोरा गांवों का सर्वे पूरा, हरियाणा के 6248 गांवों में मिलेगा मालिकाना अधिकार

चंडीगढ़. हरियाणा के गांवों में पुश्तैनी मकानों में रहने वाले परिवारों के लिए उनका घर अब सिर्फ रहने का ठिकाना नहीं, बल्कि आर्थिक मजबूती का साधन बन सकेगा। लाल डोरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, AAP ने शिअद-लक्खोवाल गठबंधन को घेरा

पंजाब चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी तेज, AAP ने शिअद-लक्खोवाल गठबंधन को घेरा

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581