वैश्विक युद्ध संकट से सहमा बाजार, शेयरों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता

मुंबई 

शेयर बाजार (Stock Market Alert) में सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को सुस्ती के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ रेड जोन में ओपन हुए. इस गिरावट के संकेत पहले से ही विदेशों से मिल रहे थे. बता दें बीते दो दिनों से दोनों इंडेक्स धुआंधार तेजी के साथ कारोबार करते दिख रहे थे, लेकिन बुधवार को इनकी रफ्तार पर ब्रेक लग गया. अमेरिका से लेकर जापान, हांगकांग तक के शेयर मार्केट में गिरावट, Gift Nifty के धड़ाम होने का असर भारतीय शेयर मार्केट पर दिखा है. इसके साथ ही अमेरिका-ईरान से लेकर रूस-यूक्रेन तक में फिर से युद्ध की टेंशन गहराने ने बाजारों के सेंटीमेंट पर असर डाला है। 

मंगलवार को गदर, आज धड़ाम 
शेयर मार्केट में लंबी गिरावट के बाद बीते कुछ दिनों से सेंसेक्स-निफ्टी धमाल मचाए हुए हैं और निवेशक जमकर पैसा छाप रहे हैं. बीते कारोबारी दिन की परफॉर्मेंस पर नजर डालें, तो दिनभर तेजी में कारोबार करने के बाद अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 427 अंक की गिरावट लेकर 82,532 पर क्लोज हुआ था, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला निफ्टी 96 अंक की बढ़त के साथ 25,387 पर बंद हुआ था। 

वहीं बुधवार को बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 82,532 की तुलना में गिरावट लेकर 82,376 पर ओपन हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी मंगलवार की अपनी क्लोजिंग 25,387 के मुकाबले गिरकर 23,291 पर आ गया. इस बीच लार्जकैप कैटेगरी में टीसीएस, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, टाटा स्टील और टाइटन जैसे दिग्गज शेयर गिरावट में कारोबार करते दिखे।  

अमेरिका से जापान तक गिरावट
अब विदेशों से मिल रहे खराब संकेतों की बात करें, तो अमेरिकी शेयर बाजार बीते कारोबारी दिन रेड जोन में बंद हुए. Dow Jones और S&P Index तो भरभराकर टूटे थे. एक ओर जहां डाउ जोंस 954 अंक या 1.85 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ था, तो वहीं एसएंडपी इंडेक्स 106 अंक या 1.43 फीसदी फिसल गया था। 

US Market Fall के साथ ही बुधवार को जब एशियाई शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हुई, तो जापान का निक्केई इंडेक्स (Japan Nikkei) झटके में करीब 200 अंक फिसल गया. इसके अलावा हांगकांग का हैंगसेंग (Hongkong HangSeng) 220 अंक टूटकर कारोबार कर रहा था. इसके अलावा DAX, CAC ही नहीं ब्रिटेन का FTSE-100 इंडेक्स भी करीब 200 अंकों की बड़ी गिरावट लेकर ट्रेड कर रहा था। 

विदेशी बाजारों को आखिर डर क्या? 
विदेशी शेयर बाजारों में फैले डर के बारे में बा
त करें, तो ईरान-अमेरिका में युद्ध की टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही है. वहीं दूसरी ओर रूस-यूक्रेन के बीच हमले ग्लोबल टेंशन को फिर बढ़ाते दिख रहे हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगातार टूट रहे क्रूड ऑयल पर भी इनका असर पड़ने की संभावना है, जो हाल ही में फिसलता हुआ दिखा है। 

Related Posts

डीजल महंगा होगा या नहीं? सरकार के नए टैक्स फैसले से क्या बदलेगा?

 नई दिल्ली पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बड़ा फैसला (PM Modi Govt Decision) लिया है. इसके तहत डीजल के एक्सपोर्ट पर लगने…

आज फिर महंगा हुआ सोना-चांदी, जानें 22K गोल्ड और सिल्वर के नए रेट

मुंबई  अगर आप सोना या चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आज सर्राफा बाजार के ताजा रुख को जान लेना बेहद जरूरी है. घरेलू वायदा बाजार यानी मल्टी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Punjab Stubble Burning: पराली के 5,972 मामले दर्ज, अधिकारियों पर भी गिरी गाज

Punjab Stubble Burning: पराली के 5,972 मामले दर्ज, अधिकारियों पर भी गिरी गाज

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581