पंजाब बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों का दबदबा: तीन टॉपर्स को मिले 100 प्रतिशत अंक

चंडीगढ़ 
  पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड (PSEB) ने बुधवार को 12वीं कक्षा के वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। बोर्ड के चेयरमैन डॉ. अमरपाल सिंह ने बताया कि इस वर्ष भी मेरिट सूची में छात्राओं का दबदबा रहा। खास बात यह रही कि राज्य में पहले तीन स्थान हासिल करने वाली सभी छात्राओं ने 500 में से 500 अंक प्राप्त कर इतिहास रच दिया।

बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि इन छात्राओं ने पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है, जिसके चलते उन्हें खेल कोटे के अतिरिक्त अंक भी मिले।

पहला स्थान हासिल करने वाली सुपनीत कौर मानसा जिले के गांव उभा की रहने वाली हैं। वह शूटिंग खिलाड़ी हैं और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुकी हैं।

दूसरे स्थान पर रहीं सुहानी चौहान बेसबॉल खिलाड़ी हैं और पंजाब स्तर की प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल कर चुकी हैं। तीसरा स्थान प्राप्त करने वाली देवांसी सॉफ्टबॉल खिलाड़ी हैं और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल कर चुकी हैं।

मानसा और लुधियाना में खुशी का माहौल
नतीजों के बाद मानसा के गांव उभा में सुपनीत कौर की सफलता का जश्न मनाया जा रहा है। वहीं, लुधियाना के दो स्कूलों की छात्राओं ने राज्य मेरिट सूची में दूसरा और तीसरा स्थान हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है।
स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। परिणामों ने एक बार फिर साबित किया कि पंजाब की बेटियां शिक्षा और खेल दोनों क्षेत्रों में लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं।

रिजल्ट कैसे देखें

    आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
    होमपेज पर, PSEB कक्षा 12वीं रिजल्ट 2026 लिंक पर क्लिक करें।
    अपना रोल नंबर और जन्म तिथि डालें, और सबमिट बटन दबाएं।
    रिजल्ट सेव और डाउनलोड कर लें।

 

Related Posts

त्यौहारों के मौसम में बांधवगढ़ के वन्यप्राणी भी मना रहे उत्सव

वन्यजीवों की बढ़ती आमद से समृद्ध हो रही बांधवगढ़ की जैव विविधता भोपाल शरद ऋतु के आगमन के साथ ही नागरिकों के साथ ही वन्य प्राणियों के लिये भी त्यौहारों…

दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अवैध शराब कतई नही बिकने पाए प्रतिबंधित पटाखों, कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप का उपयोग नही होने पाए मादक पदार्थों की अवैध खेती और इनके उपयोग पर लगाएं रोक धनतेरस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581