लुधियाना में गैंगस्टर की दबंगई, थार से राहगीर को कुचला; CCTV फुटेज आया सामने

लुधियाना.

लुधियाना में फरीदकोट एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) की कार्रवाई के दौरान गैंगस्टर की तेज रफ्तार थार की चपेट में आकर नारियल विक्रेता सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद परिजन उसे इलाज के लिए मुरादाबाद ले गए हैं और फिलहाल लुधियाना पुलिस से कोई कानूनी कार्रवाई करवाने से इन्कार कर दिया है।

इसके चलते थाना दरेसी पुलिस ने घटना की रिपोर्ट केवल रोजनामचा (DDR) में दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि भविष्य में शिकायत मिलने पर परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

टक्कर के बाद युवक को घसीटा
यह मामला बीते शनिवार का है। फरीदकोट एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) की टीम एक संगीन मामले में वांछित गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह की तलाश में लुधियाना पहुंची थी। टीम की तीन गाड़ियां गुरप्रीत की थार का पीछा कर रही थीं। सुंदर नगर इलाके में पुलिस की घेराबंदी से बचने के लिए गैंगस्टर ने थार की रफ्तार बढ़ा दी थी। भागने के दौरान बुढ्ढा दरिया के पास तेज रफ्तार थार सड़क से नारियल पानी की रेहड़ी लगाने वाले सुनील से टकरा गई। सीसीटीवी में साफ दिखा कि पहले युवक को टक्कर मारी, फिर उसे साथ घसीट ले गया। हादसे में सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। एजीटीएफ की टीम ने पीछा करते हुए थार को घेर लिया और गैंगस्टर गुरप्रीत सिंह को काबू कर लिया। कार्रवाई के दौरान उसके कुछ साथियों को भी हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई थी।

टांगों व कंधे पर आई चोटें
हादसे के बाद घायल सुनील को उपचार के लिए लुधियाना के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। थाना दरेसी के एसएचओ जसविंदर सिंह ने बताया कि अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घायल की दोनों टांगों और कंधे पर चोटें आई थीं। बाद में उसके परिजन उसे उपचार के लिए अपने साथ मुरादाबाद ले गए। एसएचओ के अनुसार घायल के परिजनों ने पुलिस को बयान देने और किसी तरह की कार्रवाई करवाने से इन्कार कर दिया। इसके चलते पुलिस ने फिलहाल रोजनामचा में रपट दर्ज की है। यदि घायल या उसके परिजन भविष्य में कार्रवाई की मांग करते हैं तो उनके बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा।

Related Posts

मेडिकल कॉलेज निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया निरीक्षण

रायपुर मनेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल  मंगलवार को जिला मुख्यालय मनेंद्रगढ़ पहुंचकर क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास एवं निर्माण कार्यों…

सेवा सेतु से आसान हुआ विवाह प्रमाण पत्र बनवाना, गनपत और हंसलेखा को मिली सुविधा

रायपुर  छत्तीसगढ़ शासन की सेवा सेतु केंद्र प्रणाली के माध्यम से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के नागरिकों को शासकीय सेवाएं सरल एवं सुलभ तरीके से उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिले में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581