जेप्टो से शिपरॉकेट तक, अगस्त में आएंगे कई बड़े आईपीओ

 नई दिल्ली
अगले महीने यानी अगस्त में आईपीओ बाजार में काफी गतिविधियां देखने को मिलेंगी। इस दौरान जेप्टो, ट्रूहॉम फाइनेंस और लॉजिस्टिक मंच शिपरॉकेट सहित एक दर्जन से अधिक कंपनियां अपना आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। इन कंपनियों के आईपीओ से कुल मिलाकर 25,000 करोड़ रुपये से अधिक राशि जुटाए जाने की उम्मीद है। मर्चेंट बैंकरों के अनुसार, आगामी आईपीओ में नए शेयर जारी करने के साथ-साथ मौजूदा शेयरधारकों की ओर से बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल होगी।

क्या कह रहे हैं एक्सपर्ट्स
इक्विरस कैपिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर और निवेश बैंकिंग प्रमुख भावेश शाह ने कहा कि बाजार में स्थिरता और निवेशकों की बेहतर धारणा के चलते वे कंपनियां भी अब आगे बढ़ रही हैं, जो पहले आईपीओ योजनाओं को टाल रही थीं।

Zepto IPO का साइज 8010 करोड़ रुपये होगा
सबसे बड़े प्रस्तावित आईपीओ में क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर जेप्टो का नाम प्रमुख है। कंपनी नए शेयर जारी कर 8,010 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बना रही है। इसके अलावा वह 11.34 करोड़ इक्विटी शेयरों की बिक्री पेशकश भी लाएगी।

ये कंपनियां भी ला रही हैं IPO
होम फाइनेंस कंपनी ट्रूहॉम फाइनेंस 3,000 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की तैयारी में है। इसमें 1,500 करोड़ रुपये का नए शेयर और इतनी ही राशि का ओएफएस शामिल होगा।

वहीं, एलिवेट कैंपसेज 2,550 करोड़ रुपये के आईपीओ के तहत पूरी तरह नए शेयर जारी करेगी। शिपरॉकेट ने 2,342.35 करोड़ रुपये के आईपीओ के लिए दस्तावेज दाखिल किए हैं, जिसमें 1,100 करोड़ रुपये का नया निर्गम और 1,242.35 करोड़ रुपये का ओएफएस शामिल है।

अन्य कंपनियों में इनोवेटिवव्यू इंडिया 2,000 करोड़ रुपये तक और मिल्की मिस्ट डेयरी फूड 1,553 करोड़ रुपये का आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। इनके अतिरिक्त धूत ट्रांसमिशन, एआरसीआईएल (एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी ऑफ इंडिया), अर्डी इंडस्ट्रीज, गाजा अल्टरनेटिव एसेट मैनेजमेंट, रेज ऑफ बिलीफ, हाई-टेक इंजीनियर्स, शंकेश ज्वेलर्स और लर्नफ्लूएंस एजुकेशन भी कैपिटल में उतरने की योजना बना रही हैं।

इस साल 36 कंपनियां ला चुकी हैं IPO
एक्सपर्ट्स का मानना है कि कंपनियों की बढ़ती आईपीओ गतिविधियां निवेशकों के भरोसे और मजबूत मांग को दर्शाती हैं। इस साल अब तक 36 कंपनियां आईपीओ ला चुकी हैं, जिनमें नौ कंपनियों इसी महीने बाजार में सूचीबद्ध हुई हैं।

आने वाले दिनों में मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज और जूनिपर ग्रीन एनर्जी के आईपीओ क्रमशः 29 और 30 जुलाई को खुलने वाले हैं। इसके अलावा एमवी इलेक्ट्रोसिस्टम्स भी अगले सप्ताह अपना आईपीओ लाने की तैयारी कर रही हैं।

Related Posts

भारतीय स्टार्टअप्स में अरबों का निवेश करने वाली SoftBank को झटका, 25 से ज्यादा कंपनियों में हिस्सेदारी के बावजूद घाटा

नई दिल्ली  सॉफ्टबैंक ग्रुप कॉर्प को लगभग दो सालों में पहली बार घाटा हुआ है। इसकी मेन वजह AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) पर खर्च और मांग को लेकर चिंताएं हैं, जिनका…

टेक सेक्टर में छंटनी के बीच Meta की नई स्कीम, नौकरी छोड़ने वालों को मिलेगा मोटा मुआवजा

 नई दिल्ली टेक इंडस्ट्री में इन दिनों कंपनियां अपने कर्मचारियों की संख्या और काम करने के तरीकों में बदलाव कर रही हैं. कहीं छंटनी हो रही है, तो कहीं कर्मचारियों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

16 नवंबर से ठप हो सकती हैं बसें! पंजाब में कर्मचारियों के ऐलान से यात्रियों की बढ़ी चिंता

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पाकिस्तान सीमा के पास मिला 14 करोड़ का नशा, 3 पिस्तौल बरामद; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

पंजाब की हवा हुई जहरीली, पराली जलाने की घटनाएं 400 गुना बढ़ीं; AQI 500 पार

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

चंडीगढ़ की नंदिनी का बड़ा कमाल, दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम में हुआ चयन

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

पंजाब PCS परीक्षा पर उठे सवाल, अभ्यर्थियों ने निष्पक्ष जांच के लिए खोला मोर्चा

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

बीबी जागीर कौर की अकाली दल में वापसी के संकेत, बोलीं- हमेशा अकाली रहूंगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581