पश्मीना शॉल से ऊनी को-आर्ड सेट तक, पटना के वूलन मेलों में दिखा नया फैशन

पटना
 ठंड ने शहर में दस्तक दे दी है। इसी के साथ शहर के बाजारों में भी सर्दियों के फैशन का रंग चढ़ने लगा है।

बुद्ध मार्ग स्थित कश्मीरी वूलन मेला हो या हाईकोर्ट मजार परिसर में सजा तिब्बती वूलन मेला, दोनों जगह गर्म कपड़ों की नई-नई विविधता लोगों को आकर्षित कर रही है।

महिलाएं अपने लिए स्टाइलिश शाॅल, स्वेटर, कार्डिगन और गर्म सूट तलाश रही हैं तो पुरुष जैकेट, सदरी और स्वेटर की खरीदारी में जुटे हैं।

बुद्ध मार्ग से हाईकोर्ट मजार परिसर तक सजे वूलन मेले
खास बात यह है कि इस बार सर्दियों की खरीदारी में स्टाइल और डिजाइन का भी खास ध्यान रखा जा रहा है। बाजार में पारंपरिक कश्मीरी कढ़ाई से लेकर नए प्रिंट और आधुनिक डिजाइन तक उपलब्ध हैं।

कहीं पश्मीना और सेमी पश्मीना शाॅल की खूबसूरती है तो कहीं हाथ से बुने ऊनी कपड़ों की अपनी अलग पहचान। इसके अलावा महिलाओं के लिए ऊनी कुर्ती, सूट, स्टोल, मफलर, कैप, थर्मल वियर, पुरुषों के लिए जैकेट, स्वेटर, मफलर और बच्चों के लिए हुडी, स्वेटर व गर्म सेट की कई वैरायटी मिल रही हैं।

बदलते फैशन के साथ इस बार हल्के वजन वाले, आकर्षक रंगों और आरामदायक कपड़ों की मांग भी बढ़ने की उम्मीद है।

सुजनी-तिल्ला वर्क वाले पश्मीना शाॅल और नए डिजाइन के सूट की बढ़ी मांग
कश्मीर से आए कारोबारी उबैद इस बार महिलाओं के लिए ऊनी सूट की नई विविधता लेकर पहुंचे हैं। उनके स्टाल पर सेमी पश्मीना और पश्मीना शाॅल के साथ कलमकारी, कानी और प्रिंटेड डिजाइन के सूट उपलब्ध हैं।

उबैद बताते हैं कि इस बार सूट के डिजाइन में बदलाव किया गया है। पहले जहां प्लेन बाॅटम के साथ सूट मिलते थे, वहीं अब प्रिंटेड बाटम और प्लेन शर्ट का नया काम्बिनेशन भी आया है।

इसकी खासियत है कि कपड़े पर जल्दी रुआं नहीं उठता और यह काफी गर्म रहता है। इसकी कीमत छूट के बाद 1200 रुपये है।

ऊनी सूट की शुरुआती कीमत 1000 रुपये है, जबकि अलग-अलग डिजाइन और क्वालिटी के हिसाब से इसकी कीमत 2500 से 3000 रुपये तक जाती है।

शाॅल के कलेक्शन में हाथ से तैयार किए गए पश्मीना शाॅल खास हैं। इनमें सुजनी और तिल्ला वर्क की बारीक कारीगरी की गई है।

चीरू के महीन रेशों और कश्मीरी हस्तकला का अद्भुत मेल है पश्मीना शाॅल
पिछले 40 वर्षों से कारोबार कर रहे कश्मीरी व्यापारी बशीर अहमद के स्टाल पर बच्चों से लेकर बड़ों तक के सभी ऊनी कपड़ों (शाल, सूट, जैकेट, कंबल आदि) की पूरी रेंज उपलब्ध है।

हर साल 4-5 महीने लगने वाले उनके इस स्टाल पर बिहार के विभिन्न जिलों से खरीदार पहुंचते हैं। यहां सामान्य शाॅल की शुरुआत 200 रुपये से है, जबकि खास पश्मीना शाॅल 10 हजार से शुरू होकर दो लाख रुपये तक के प्रीमियम रेंज में मौजूद हैं।

कहते हैं कि असली पश्मीना चीरू नामक विशेष प्रजाति के पशु के महीन रेशों से तैयार किया जाता है। इसके रेशों से चरखे पर धागा काता जाता है और हैंडलूम पर शाल तैयार होता है।

इसके बाद उस पर हाथ से बारीक कारीगरी की जाती है। कश्मीर में लंबे समय तक रहने वाली बर्फबारी के दौरान घरों में रहकर लोगों ने इस तरह की हस्तकला को सीखा और आगे बढ़ाया।

ऊनी को-आर्ड सेट और मूनलाइट शाॅल का आकर्षण
नवाज के स्टाॅल पर ऊनी कपड़ों के साथ पारंपरिक कश्मीरी कारीगरी का नया अंदाज देखने को मिल रहा है। नवाज बताते हैं कि इस बार स्वेटर की विविधता में बदलाव करते हुए ऊनी को-आर्ड सेट शामिल किया गया है।

इसकी कीमत 1000 रुपये से शुरू होकर चार से पांच हजार रुपये तक जाती है। इसमें कश्मीरी आरी वर्क, सोजनी, जामेवार और कानी जैसे पारंपरिक डिजाइन उपलब्ध हैं। वे बताते हैं कि उनके स्टाल पर हाथ से की गई कढ़ाई वाले कपड़ों की खास विविधता है।

तीसरी पीढ़ी संभाल रही कारोबार, ऑफिस वियर से कोरियन लुक तक की विविधता
हाईकोर्ट मजार परिसर में सजा तिब्बती वूलन मेला में ऊनी कपड़ों के बीच इस बार तिब्बत की प्रीति के स्टाल पर फैशन के बदलते ट्रेंड की झलक मिल रही है।

इस कारोबार को उनकी दादी ने शुरू किया था, फिर उनकी मां ने संभाला और अब तीसरी पीढ़ी के रूप में प्रीति इसे आगे बढ़ा रही हैं।

ऊनी को-आर्ड सेट की नई विविधता है। पहले जहां इस तरह के सेट कराची डिजाइन में ज्यादा मिलते थे, वहीं अब वेस्टर्न और कश्मीरी लुक में भी उपलब्ध हैं।

इसके अलावा कार्डिगन, शाॅल और स्टोल की विविधता भी बढ़ाई गई है। प्रीति बताती हैं कि वे बाहरी फैशन ट्रेंड को स्थानीय मौसम और पहनावे की जरूरत के अनुसार चुनती हैं

ताकि कालेज जाने वाली युवतियों से लेकर नौकरीपेशा महिलाओं लिए खरीदारी करने वाली ग्राहकों तक सभी को अपनी पसंद के कपड़े मिल सकें।

को-आर्ड सेट की शुरुआती कीमत 1410 रुपये है। इसकी रेंज 2260 रुपये तक है। इसके अलावा कोरियन फैशन से प्रेरित डिजाइन भी इस बार शामिल किए गए हैं।

सर्दियों के लिए रंग, डिजाइन और गर्माहट का संगम
हाईकोर्ट मजार परिसर में लगे तिब्बती वूलन मेले में भी सर्दियों की खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही शुरू हो गई है। यहां तिब्बत से आए कारोबारी तेनजिन के स्टाल पर महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए गर्म कपड़ों की कई विविधता देखने को मिल रही है।

इस बार ऊनी कपड़ों में पारंपरिक डिजाइन के साथ नए फैशन को भी जगह दी गई है। महिलाओं के लिए आकर्षक कार्डिगन, स्वेटर, शाल और स्टोल के साथ पुरुषों के लिए जैकेट, स्वेटर और मफलर उपलब्ध हैं।

वहीं बच्चों के लिए रंग-बिरंगे स्वेटर, गर्म टाप और जैकेट की रेंज है। कहती है, बदलते फैशन के अनुसार ऐसे डिजाइन शामिल किए गए हैं।

इन्हें रोजाना पहनने के साथ बाहर घूमने और खास अवसरों पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। हल्के और आरामदायक ऊनी कपड़ों के साथ अलग-अलग रंगों और पैटर्न के विकल्प ग्राहकों को आकर्षित कर रहे हैं।

 

Related Posts

महिला आरक्षण को लेकर CM योगी का बड़ा बयान, 2029 में लागू करने की तैयारी

 लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय कैबिनेट की ओर से परिसीमन विधेयक को मंजूरी दिए जाने का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय मंत्रिमंडल का हृदय से आभार…

चिकित्सा में तकनीक के साथ मानवीय स्पर्श का महत्व, राज्यपाल डेका ने दिया संदेश

आधुनिक तकनीक के साथ चिकित्सक का मानवीय स्पर्श भी जरूरी -राज्यपाल  डेका राज्यपाल ने एम्स रायपुर में आईआरआईए छत्तीसगढ़ के 16वें वार्षिक सम्मेलन का किया शुभारंभ रायपुर राज्यपाल रमेन डेका…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने घोषित किए 30 उम्मीदवार, गुटबाजी में बदले सियासी समीकरण

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581