मुजफ्फरनगर से सहारनपुर तक दशहरे पर विरोध की तैयारी, कहीं भ्रष्टाचार तो कहीं अभिजीत दीपके का पुतला दहन

मुजफ्फरनगर/सहारनपुर
मुजफ्फरनगर में इस बार दशहरा पर नुमाइश मैदान में दशानन रावण के साथ 30 फुट ऊंचे कॉकरोच का पुतला भी फूंकने की तैयारी थी। इसके लिए रावण दहन के पारंपरिक आयोजन के बीच कॉकरोच का प्रतीकात्मक पुतला भी बनवाया गया था। नुमाइश मैदान में रखे गए इन पुतलों की जानकारी पुलिस-प्रशासन को लगी तो टीम ने आयोजकों से बात की इसके बाद रामलीला कमेटी ने पुतले का नाम बदलकर भ्रष्टाचार कर दिया। उधर, सहारनपुर में अभिजीत दीपके का पुतला दहन करने की तैयारी है।

आज दशहरा पर जिले-जिले मुहल्ले-मुहल्ले रावण दहन की तैयारी की गई है। बड़े-छोटे तमाम पुतले बनाए गए हैं। मुजफ्फरनगर नुमाइश मैदान में 60, 55 और 50 फुट ऊंचे रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतले तैयार किए गए हैं। इनके साथ एक 30 फुट ऊंचा पुतला भी बनाया गया जिस पर कॉकरोच लिखा गया। ऋषिकेश से आए कारीगरों ने इन पुतलों को तैयार किया है।

सोशल मीडिया पर वायरल फोटो से ऐक्शन में पुलिस
सोमवार की दोपहर लगभग दो बजे लगे इन पुतलों की फोटो और खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। सूचना पुलिस तक पहुंची तो एक टीम ने आयोजकों से बात की। एसएसपी सूरज कुमार राय ने कहा कि यह धार्मिक आयोजन है इसमें राजनीतिक बातें नहीं होनी चाहिए। इसके बाद रात करीब 8.30 बजे आयोजकों ने स्वयं ही पुतले से कॉकरोच नाम हटाकर नाम भ्रष्टाचार लिख दिया।

पुलिस का दावा, आयोजकों ने खुद बदल लिया नाम
एसएसपी ने स्पष्ट किया कि इस मामले में किसी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई थी। उसके बाद उन्होंने उन्होंने स्वयं ही पुतले का नाम बदल दिया। श्रीराम सेवा दल के कोऑर्डिनेटर विशाल डूमडा ने बताया कि विजयादशमी पर इससे पहले भी कोविड महामारी, भ्रष्टाचार और आतंकवाद जैसी समस्याओं के प्रतीकात्मक पुतलों का दहन किया जा चुका है। हालांकि, ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का नाम सीधे तौर पर लेने से आयोजक मंडल परहेज कर रहा है।

सहारनपुर में जातिवाद कानून और अभिजीत दीपके का पुतला फूंकने की तैयारी
उधर, सहारनपुर में राष्ट्रीय सवर्ण समाज संघ ने दशहरे पर पर कथित ‘जातिवाद कानून’ का पुतला जलाने का ऐलान किया है। संगठन की योजना के अनुसार, कार्यकर्ता हकीकतनगर स्थित रामलीला मैदान से पैदल मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट तिराहे तक पहुंचेंगे, जहां पुतला दहन कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। वहीं, गोविंदनगर में आयोजित दशहरा महोत्सव के दौरान अभिजीत दीपके का पुतला दहन करने की भी तैयारी है। इन घोषणाओं से इस बार दशहरे के आयोजन में परंपरा के साथ विरोध प्रदर्शन भी चर्चा का विषय बन गया है।

Related Posts

त्यौहारों के मौसम में बांधवगढ़ के वन्यप्राणी भी मना रहे उत्सव

वन्यजीवों की बढ़ती आमद से समृद्ध हो रही बांधवगढ़ की जैव विविधता भोपाल शरद ऋतु के आगमन के साथ ही नागरिकों के साथ ही वन्य प्राणियों के लिये भी त्यौहारों…

दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अवैध शराब कतई नही बिकने पाए प्रतिबंधित पटाखों, कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप का उपयोग नही होने पाए मादक पदार्थों की अवैध खेती और इनके उपयोग पर लगाएं रोक धनतेरस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581