बुध-शुक्र राजयोग से चमकेगी किस्मत, चार राशियों को मिलेगा लाभ

 ज्योतिष शास्त्र में जब भी दो मित्र ग्रह एक साथ आते हैं, तो उसका असर खास तौर पर शुभ माना जाता है. इस बार 24 जुलाई यानी आज देवशयनी एकादशी से ठीक एक दिन पहले बुध और शुक्र मिलकर एक खास लाभ दृष्टि राजयोग बना रहे हैं. यह योग करियर, धन और लाइफस्टाइल से जुड़े मामलों में बड़ा बदलाव ला सकता है. खास बात यह है कि इस योग के प्रभाव से कुछ राशियों के रुके हुए काम बनने लगेंगे और नई संभावनाओं के रास्ते खुलेंगे. आइए जानते हैं कि किन 4 राशियों के लिए यह योग किसी वरदान से कम नहीं रहने वाला है.

बुध-शुक्र का यह योग क्यों है इतना खास?
बुध को बुद्धि, संवाद और व्यापार का कारक माना जाता है, वहीं शुक्र प्रेम, विलासिता और धन का प्रतिनिधित्व करता है. जब ये दोनों ग्रह एक साथ सकारात्मक स्थिति में आते हैं, तो निर्णय लेने की क्षमता मजबूत होती है. करियर में नए अवसर मिलते हैं. आर्थिक स्थिति बेहतर होती है. रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलती है. यही कारण है कि इस बार बन रहा यह योग खास चर्चा में है.

वृषभ राशि: सुख-सुविधाओं में होगा इजाफा
वृषभ राशि के लोगों के लिए यह योग काफी लाभदायक साबित हो सकता है. जीवन में आराम और सुविधाएं बढ़ेंगी. रुका हुआ पैसा वापस मिलने के संकेत है. आय के नए स्रोत बनेंगे. नौकरी में वेतन वृद्धि की संभावना है. खासकर कला, मीडिया और क्रिएटिव फील्ड से जुड़े लोगों को बड़ा फायदा मिल सकता है.

मिथुन राशि: व्यक्तित्व और करियर दोनों में चमक
मिथुन राशि वालों के लिए यह समय बेहद खास रहने वाला है. करियर में नए अवसर मिलेंगे. बड़ी बिजनेस डील फाइनल हो सकती है. प्रमोशन और सैलरी बढ़ने के योग बन रहे हैं. आत्मविश्वास और व्यक्तित्व में निखार आएगा. निवेश के लिए भी यह समय अनुकूल माना जा रहा है.

कन्या राशि: अचानक धन लाभ के संकेत
कन्या राशि के जातकों के लिए यह योग खुशखबरी लेकर आ सकता है. लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे. अचानक धन लाभ हो सकता है. पैतृक संपत्ति से फायदा मिलने के योग बन रहे हैं. कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा. भाग्य का साथ मिलने से कई अधूरे सपने पूरे हो सकते हैं.

तुला राशि: करियर में मिल सकती है बड़ी सफलता
तुला राशि वालों के लिए यह राजयोग नई शुरुआत का संकेत दे रहा है. मनचाही नौकरी मिलने की संभावना है. बिजनेस में अच्छा मुनाफा होगा. नया काम शुरू करने का सही समय है.
विदेश में काम करने के अवसर मिलेंगे. यह समय आपके करियर को नई दिशा दे सकता है.

इस दौरान क्या करें?
– अपने फैसले सोच-समझकर लें.
– नए अवसरों को पहचानने की कोशिश करें.
– सकारात्मक सोच बनाए रखें.
– रचनात्मक कार्यों में समय दें.

Related Posts

सरकारी नौकरी का मौका! AFMS में मेडिकल ऑफिसर के 120 पद खाली, 9 नवंबर से करें अप्लाई

नई दिल्ली  आज भी देश में लाखों युवा निजी क्षेत्र की नौकरियों के बजाय सरकारी नौकरियों को प्राथमिकता देते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं, तो आपके लिए…

गोवर्धन पूजा को लेकर दूर करें कन्फ्यूजन, 10 नवंबर को होगी पूजा; जानें शुभ मुहूर्त और धार्मिक मान्यता

दिवाली के बाद गोवर्धन पूजा का पर्व भगवान श्रीकृष्ण के प्रति आस्था और प्रकृति के सम्मान का प्रतीक माना जाता है. इस दिन घरों में गोबर से गोवर्धन पर्वत की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

कनाडा के क्यूबेक में धार्मिक प्रतीकों पर सख्ती की तैयारी, स्कूलों में पगड़ी-नकाब पर लगेगी रोक?

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581