रांची सदर अस्पताल में इंटर्नशिप करने वाले विदेशी मेडिकल स्नातकों को मिलेगा स्टाइपेंड, 1 जुलाई 2023 से लागू होगा फैसला

रांची
 विदेश के विश्वविद्यालयों से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर झारखंड में इंटर्नशिप करने वाले मेडिकल छात्रों को भी अब स्टाइपेंड मिलेगा. राज्य सरकार ने विदेशी मेडिकल स्नातकों (एफएमजी) को सरकारी मेडिकल कॉलेजों के छात्रों के समान स्टाइपेंड देने का फैसला किया है. इससे रांची सदर अस्पताल में इंटर्नशिप करने वाले छात्रों को भी लाभ मिलेगा. यहां इंटर्नशिप के लिए आठ सीटें निर्धारित हैं. खास बात यह है कि यह फैसला एक जुलाई 2023 से प्रभावी होगा. यानी पिछले तीन वर्षों में यहां इंटर्नशिप कर चुके पात्र छात्रों को भी बकाया स्टाइपेंड मिल सकेगा.

बकाया राशि का भी होगा भुगतान
सरकार के इस फैसले से उन विदेशी मेडिकल स्नातकों को राहत मिलेगी, जिन्होंने एक जुलाई 2023 के बाद झारखंड में इंटर्नशिप पूरी की है. हालांकि, जिन छात्रों को पहले ही स्टाइपेंड का भुगतान हो चुका है, उन्हें दोबारा राशि नहीं मिलेगी.

पहले आदेश में सदर अस्पताल का नाम नहीं था शामिल
स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के इस प्रस्ताव को दो जुलाई 2026 को राज्य मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दी थी. इससे पहले जारी आदेश में सदर अस्पताल का नाम शामिल नहीं होने के कारण यहां इंटर्नशिप करने वाले विदेशी मेडिकल स्नातक स्टाइपेंड से वंचित थे. अब सरकार ने इस विसंगति को दूर करते हुए सदर अस्पताल को भी भुगतान के दायरे में शामिल कर लिया है.

सालाना 16.80 लाख रुपये होंगे खर्च
इस व्यवस्था पर सालाना करीब 16.80 लाख रुपये खर्च होंगे. यह राशि स्वास्थ्य विभाग के बजट से उपलब्ध करायी जायेगी. सरकार ने यह निर्णय राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) के दिशा-निर्देशों और झारखंड हाइकोर्ट में दायर मामले के संदर्भ में लिया है. इससे विदेशी मेडिकल स्नातकों को राज्य में इंटर्नशिप के दौरान सरकारी मेडिकल कॉलेजों के छात्रों के समान आर्थिक लाभ मिल सकेगा.

Related Posts

मध्यप्रदेश और इंदौर को राष्ट्रीय सम्मान, ऋण वितरण में राज्य नंबर-1 तो मिलियन प्लस सिटी में इंदौर अव्वल

पीएम स्वनिधि योजना मध्यप्रदेश सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य और सर्वाधिक ऋण वितरण में देश में प्रथम स्थान मिलियन प्लस सिटी श्रेणी में नगर निगम इंदौर को देश में प्रथम…

यूपी के मेडिकल कॉलेज और अस्पताल अलर्ट, ठंड से बचाव की तैयारी शुरू

सीएम योगी के निर्देश पर शीतलहर से निपटने की तैयारी तेज, यूपी के मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों को अलर्ट महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण की ओर से सभी राजकीय मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ में पहली बार महिला वकीलों का बड़ा क्रिकेट मुकाबला, दिसंबर में ऑल इंडिया टूर्नामेंट का आयोजन

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल जारी

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव की तारीखों का ऐलान, वोटिंग और रिजल्ट का पूरा शेड्यूल जारी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581