सोनीपत में जनसभाओं की झड़ी, सीएम सैनी बोले—डबल इंजन सरकार तेज़ी से कर रही काम

चंडीगढ़

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी निकाय चुनावों की सरगर्मियों के बीच सोनीपत पहुंचे। आज उन्होंने सोनीपत के वॉर्ड नंबर 8 से अपने दौरे की शुरुआत की और पहले गांव राई में जनसभा को संबोधित किया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज सोनीपत में करीब दो दर्जन छोटी-छोटी जनसभाएं करेंगे। मेयर उम्मीदवार ने करीब 19 कार्यक्रम रखे हैं। मंच से संबोधन में सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि वॉर्ड के पार्षद और मेयर को अपना आशीर्वाद देने का काम जनता करेगी।

सीएम सैनी ने गिनाई उपलब्धियां
सीएम ने कहा कि डेढ़ वर्ष पहले विधानसभा चुनाव में 217 संकल्पों में से 63 पूरे कर दिए गए हैं और 163 संकल्पों पर युद्ध स्तर पर काम चल रहा है जिन्हें डबल इंजन की सरकार पूरा करने का काम कर रही है।  कम आय वाले परिवारों को गैस सिलिंडर 500 रुपये में उपलब्ध करवाया जा रहा है। किसानों की पूरी फसल एमएसपी पर खरीदी जा रही है। युवाओं को बिना पर्ची-खर्ची के 2 लाख नौकरियां दी गईं। लाडो लक्ष्मी योजना लागू कर दी गई है।

कांग्रेस पर बोला हमला
नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस की अन्य राज्यों की सरकारों पर हमला बोलते हुए कहा कि वहां महिलाओं को कोई सुरक्षा नहीं दी जा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने दिल्ली में जो गलती की, वो हरियाणा में भी देखने को मिली। महिलाओं की तरफदारी करने की जगह वे बाहर बैठ गए। सीएम ने जनता से अपील की कि कमल के फूल पर बटन दबाकर मेयर और पार्षदों को जिताएं। वहीं, हरियाणा बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ोली  ने भी बीजेपी के पार्षदों और मेयर को जिताने की लोगों से अपील की।

 

Related Posts

तोमन कुमार को 51 लाख और अभिजीत सखूजा को 31 लाख रुपये मिलेंगे

स्वर्ण पदक विजेता तोमन कुमार को 51 लाख और कांस्य पदक विजेता अभिजीत सखूजा को 31 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा नक्सली हमले में पैर गंवाने के…

RERA के निर्देशों को बिल्डर ने किया नजरअंदाज, न विज्ञापन हटाया और न भरा जुर्माना

 रायपुर जमीन और मकान खरीदने वालों को सुरक्षित निवेश का भरोसा देने के लिए बने रेरा के आदेशों की भी अनदेखी हो रही है। रायपुर जिले के डूमर में करीब…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

चंडीगढ़ से मोहाली तक बम की धमकी, बैंक और एयरपोर्ट के बाद दिलजीत के कॉन्सर्ट पर खतरा?

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

बठिंडा में सांस लेना हुआ मुश्किल, खतरनाक प्रदूषण ने बढ़ाई लोगों की चिंता

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

पंजाब में पुलिस की करतूत पर कोर्ट का शिकंजा, ट्रांसपोर्टर अपहरण मामले में पूर्व SSP दोषी करार

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

अरविंद केजरीवाल को मिली हत्या की धमकी, बेटी को भी बनाया निशाना; 7 करोड़ की रंगदारी से मचा हड़कंप

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

Amul Milk Price Hike: पंजाब में अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी बढ़ाए दूध के दाम

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

केजरीवाल के आवास पर AAP नेताओं की बैठक आज, पंजाब चुनाव के लिए उम्मीदवारों पर लगेगी मुहर?

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581