फतेहाबाद प्रशासन का अधिकारियों को अल्टीमेटम, CM विंडो की शिकायतों का तय समय में करें निपटारा

फतेहाबाद.

आमजन की शिकायतों के समाधान में लापरवाही और देरी अब अधिकारियों के लिए भारी पड़ सकती है। सीएम विंडो पर आने वाली कोई भी शिकायत 30 दिन से अधिक लंबित नहीं रहनी चाहिए, जबकि एसएमजीटी पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का 48 घंटे के भीतर निस्तारण कर रिपोर्ट भेजनी होगी।

डीसी डॉ. विवेक भारती ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि शिकायतों का निपटारा केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए। इसके लिए शिकायतों की नियमित निगरानी और समाधान की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है।

जींद में अधिकारियों और कर्मचारियों को नोटिस जारी
हरियाणा में सीएम विंडो पर मिलने वाली शिकायतों का गंभीरता से निपटारा नहीं करने वाले और लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। जींद जिले में डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने सोमवार को सीएम विंडो पर प्राप्त शिकायतों के निवारण में लापरवाही एवं संतोषजनक कार्य न करने पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कई को शो-कॉज नोटिस जारी किए हैं। इनमें बीडीपीओ नरवाना, बीडीपीओ जुलाना, नगर पालिका उचाना के सचिव, एसबीआई बैंक के मैनेजर, आधार कार्ड के जिला कोऑर्डिनेटर, दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम जींद के कार्यकारी अभियंता, जीएम टेलीकॉम जींद, जीएम हैफड तथा लोक निर्माण विभाग जींद के कार्यकारी अभियंता शामिल हैं।

शिकायतों की नियमित समीक्षा करें
डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित सीएम विंडो की लंबित शिकायतों की नियमित समीक्षा करें। डीसी ने सीएम विंडो पर मिलने वाली शिकायतों और शिकायतकर्ताओं की समस्या को पूरी गंभीरता से समझते हुए उसका स्थायी समाधान करवाने हेतु अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि केवल पोर्टल पर शिकायत का नीपटारा दर्शा देने की बजाय कार्रवाई और शिकायत के वास्तविक समाधान की स्थिति स्पष्ट करने हेतु समाधान से सबंधित एक्शन टेकन रीपोर्ट भी अनिवार्य रूप से अपलोड करे।

Related Posts

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

चंडीगढ़  पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच गठबंधन की चर्चाएं जारी हैं। अब तक दोनों दलों ने इसकी औपचारिक घोषणा नहीं…

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित व आत्मनिर्भर भारत का आधार बनेंगे: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

लखनऊ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें कौशल दीक्षांत समारोह में प्रशिक्षण केंद्रों के टॉपर्स को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

पंजाब चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, अकाली-BJP गठबंधन पर फैसला नहीं; भाजपा ने शुरू की अपनी तैयारी

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

चंडीगढ़ पुलिस की निगरानी व्यवस्था होगी डिजिटल, ई-बीट ऐप में नए फीचर जोड़ने की तैयारी शुरू

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

PCS मेन्स विवाद में बड़ा अपडेट, 23 नवंबर तक कोर्ट पहुंचेगा परीक्षा रिकॉर्ड, नतीजों पर लगी रोक कायम

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

मौसम और प्रदूषण का डबल असर, पंजाब के 10 जिलों में धुंध का अलर्ट; शहरों के AQI में उतार-चढ़ाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

SGPC चुनाव कराने की मांग तेज, KBS सिद्धू ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजे सुझाव

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

3 घंटे की पैरोल पर अमृतपाल सिंह की पंजाब वापसी, अमृतसर एयरपोर्ट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581