IPL में KKR की विस्फोटक बल्लेबाजी, फिन एलेन-रघुवंशी-ग्रीन ने जड़ी तूफानी अर्धशतक

ईडन गार्डन्स

आईपीएल 2026 के 60वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के सामने 248 रनों का विशाल लक्ष्य रखा है। फिन एलेन, अंगकृष रघुवंशी और कैमरन ग्रीन ने तूफानी अर्धशतकीय पारियां खेलकर स्कोर को यहां तक पहुंचाया है।

मैच में जीटी के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया जिसे बल्लेबाजों की इस तिकड़ी ने गलत साबित कर दिया। फिन एलेन ने 35 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली। वे शतक से चूक गए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 10 छक्के और चार चौके लगाए। अंगकृष रघुवंशी ने 44 गेंदों में 7 छक्के और 4 चौके की मदद से 82 रन बनाए तो वहीं कैमरन ग्रीन ने 28 गेंदों में 4 छक्के और तीन चौके की मदद से 52 रन बनाए। कप्तान रहाणे पहले ही 14 गेंदों में 14 रन बनाकर टीम का स्कोर जब 44 था, पवेलियन लौट गए थे।

KKR- 247/2 (20 ओवर)

कोलकाता नाइट राइडर्स (प्लेइंग इलेवन): अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, मनीष पांडे, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, सौरभ दुबे, कार्तिक त्यागी।

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, रविश्रीनिवासन साई किशोर, मोहम्मद सिराज।

शुभमन गिल की अगुवाई वाली गुजरात टाइटंस अगर इस मुकाबले को जीतती है तो 18 अंकों के साथ प्लेऑफ्स में उसकी जगह पक्की हो जाएगी, जबकि केकेआर को इस मुकाबले में हार मिली तो वह आधिकारिक तौर पर प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी। आज के मैच में कौन बाजी मारेगा ये सब जानने के लिए बने रहिए हमारे साथ।

दोनों टीमों का स्कॉड

कोलकाता नाइट राइडर्स टीम: अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरून ग्रीन, रिंकू सिंह, रोवमैन पॉवेल, मनीष पांडे, सुनील नरेन, अनुकूल रॉय, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, रमनदीप सिंह, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, टिम सीफर्ट, वरुण चक्रवर्ती, ब्लेसिंग मुजाराबानी, मथीशा पथिराना, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी। दक्ष कामरा।

गुजरात टाइटंस टीम: साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, ग्लेन फिलिप्स, रविश्रीनिवासन साई किशोर, अनुज रावत, कुमार कुशाग्र, शाहरुख खान, अशोक शर्मा, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, इशांत शर्मा, जयंत यादव, कुलवंत खेजरोलिया, मानव सुथार, गुरनूर बराड़।

Related Posts

हार्दिक पंड्या के लिए घरेलू क्रिकेट अनिवार्य? कप्तान गिल ने दिया फिटनेस टेस्ट का संकेत

नई दिल्ली  हर किसी को पता है कि हार्दिक पंड्या टीम इंडिया के लिए कितने अहम हैं. 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए हर कोई इस स्टार…

IND vs NZ: विराट कोहली के बल्ले से निकलेगा शतक! न्यूजीलैंड सीरीज से पहले दिग्गज ने बताई वजह

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज का इंतजार फैन्स बेसब्री के साथ कर रहे हैं. इस सीरीज में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581