संगम की शाम अब होगी और भव्य, फ्लोटिंग जेटी पर रोजाना गंगा आरती शुरू

सीएम योगी ने संगम में फ्लोटिंग जेटी पर गंगा आरती का किया शुभारंभ, अब होगी हर शाम
 
संगम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को प्रत्येक शाम को मिलेगी दिव्य अनुभूति

प्रयागराज मेला प्राधिकरण की वेबसाइट का लोकार्पण, एक क्लिक में मिलेगी संगम किनारे होने वाले सभी आयोजनों की जानकारी

प्रयागराज,
 उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों को भव्य एवं नव्य स्वरूप प्रदान करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। मंदिर कॉरिडोर, तीर्थ स्थलों पर आधारभूत सुविधाओं का विकास और धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजनों को प्रोत्साहन देकर सरकार प्रदेश की समृद्ध आध्यात्मिक विरासत को विश्व पटल पर और मजबूती से स्थापित कर रही है।

देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों पर होने वाली भव्य गंगा आरती श्रद्धालुओं और पर्यटकों को आकर्षित करती रही है। इसी क्रम में प्रयागराज के पावन संगम क्षेत्र में अब प्रतिदिन फ्लोटिंग जेटी पर भव्य गंगा आरती का आयोजन शुरू हो गया है। गंगा दशहरा के पावन अवसर पर मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगम तट पर स्थित फ्लोटिंग जेटी पर गंगा पूजन के बाद आरती उतारी और इसका शुभारंभ किया।

मेलाधिकारी एवं प्रयागराज विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ऋषिराज ने बताया कि फ्लोटिंग जेटी पर पहली बार गंगा आरती शुरू की गई है। इससे संगम आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को प्रत्येक शाम को एक अविस्मरणीय दिव्य अनुभूति प्राप्त होगी।

मेला प्राधिकरण की वेबसाइट का लोकार्पण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर निगम के नवनिर्मित सदन के लोकार्पण के साथ ही प्रयागराज मेला प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट का भी लोकार्पण किया।
मेलाधिकारी ऋषिराज ने बताया कि इस वेबसाइट पर संगम क्षेत्र में आयोजित होने वाले सभी धार्मिक आयोजनों, विभिन्न स्नान तिथियों, उपलब्ध सुविधाओं और संबंधित विभागों के संपर्क नंबरों की विस्तृत जानकारी एक जगह उपलब्ध होगी। वेबसाइट में क्षेत्र की गतिविधियों का वार्षिक कैलेंडर, अन्य प्रमुख तीर्थ स्थलों से कनेक्टिविटी और भविष्य की योजनाओं की जानकारी भी दी गई है। यह वेबसाइट श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए एक उपयोगी डिजिटल प्लेटफॉर्म साबित होगी, जो उन्हें संगम की यात्रा को और अधिक सुविधाजनक और यादगार बनाने में मदद करेगी।

Related Posts

सरकारी स्कूलों में बच्चों के सीखने का स्तर चिंताजनक, नीति आयोग की रिपोर्ट में सामने आई स्थिति

भोपाल मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में बच्चों के सीखने के स्तर को लेकर चिंता बढ़ाने वाली तस्वीर सामने आई है। राज्य शिक्षा केंद्र के मूलभूत साक्षरता एवं संख्या ज्ञान…

11 बी.टी. रोड सहित 15 कार्यों के लिए 5.50 करोड़ स्वीकृत उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद मंजूरी आदेश जारी

रायपुर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सांरगढ़ नगर पालिका में 15 कार्यों के लिए कुल पांच करोड़ 49 लाख 83 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। इनमें चार करोड़ आठ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

BJP की पहली सूची से चंडीगढ़ निगम चुनाव में हलचल, 23 प्रत्याशियों के ऐलान के बाद बगावत की आशंका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसान संगठन, पंजाब चुनाव में निभा सकते हैं अहम भूमिका

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

गुरुग्राम में वटिका ग्रुप के प्रमोटरों को झटका, ED ने 545.96 करोड़ की संपत्ति की कुर्की की

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर बढ़ेगी सुरक्षा, 421 आधुनिक CCTV कैमरों से रखी जाएगी नजर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पठानकोट बॉर्डर पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की कार्रवाई में पाकिस्तानी घुसपैठिया ढेर

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

पंजाब में सर्दी के साथ प्रदूषण की मार, तापमान 5 डिग्री, AQI 200 के पार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581